Responsive Scrollable Menu

Farooq Abdullah ने Election Commission पर लगाया पक्षपात का आरोप, विरोध प्रदर्शन के अधिकार का किया समर्थन

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने एक खास राजनीतिक पार्टी को चुनाव जिताने में मदद करने के लिए काम किया है। अब्दुल्ला से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान के बारे में सवाल पूछा गया था कि सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से किए जाने वाले आंदोलन बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं करते, ऐसे आंदोलन राजनीतिक हितों का साधन बन सकते हैं और समाधान देने के बजाय समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं। अब्दुल्ला ने यहां पत्रकारों से कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान के तहत आपको विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, बशर्ते वे शांतिपूर्ण रहें।

इसलिए अभी यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि निर्वाचन आयोग ने अनियमितताएं की हैं। अब्दुल्ला ने आरोप लगाया, उसने (आयोग ने) एक राजनीतिक पार्टी को चुनाव जिताने में मदद करने के लिए काम किया, जबकि उसे ऐसा करना नहीं था।

निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति करने वाली चयन समिति की संरचना पर सवाल उठाते हुए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष ने कहा कि चयन प्रक्रिया से भारत के प्रधान न्यायाधीश को बाहर रखने और समिति में सरकार के दो प्रतिनिधियों की मौजूदगी से मौजूदा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, चयन समिति के तीन सदस्यों में से दो सरकार के हैं और एक विपक्ष का है। इसलिए इस व्यवस्था में बदलाव करना जरूरी है।

अब्दुल्ला ने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र होना चाहिए और उसे अपनी जिम्मेदारियां स्वतंत्र रूप से निभाने में सक्षम होना चाहिए। डॉ. अब्दुल्ला ने यहां परेड मैदान में दशहरा समारोह में भी हिस्सा लिया।

Continue reading on the app

Kolkata भगदड़: Suvendu Adhikari ने चेताया, बांग्लादेशी फर्जी पोस्ट साझा करने वालों पर लगेगा गैर-जमानती केस

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में भगदड़ की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से “फर्जी विमर्श” फैलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी सामग्री का प्रसार करने या उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे कुछ घंटे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल ने कूचबिहार जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उस पर तीन दिन पहले चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप है। शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे। भगदड़ के पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, “बांग्लादेश से कुछ भ्रामक बातें फैलाई जा रही थीं।

मैंने निर्देश दिया है कि ऐसी पोस्ट को लाइक और साझा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएं।” सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जिक्र करते हुए अधिकारी ने दावा किया कि यह (पोस्ट) बांग्लादेश से आई थी और बाद में कूच बिहार सहित पश्चिम बंगाल में 135 लोगों ने इसे साझा किया। उन्होंने कहा, “उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यहां कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने माना कि कुछ चूकों के कारण लोगों की जान गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ गलतियों के कारण इतने लोगों की जान चली गई। यह बेहद दुखद है। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

कन्या रूप में देवी की पूजा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T20:05:25+00:00

बैग की स्क्रीनिंग में दिखी संदिग्ध वस्तु, भागने लगा यात्री! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T20:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers