Responsive Scrollable Menu

Mumbai के साकीनाका में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, चार लोग झुलसे

मुंबई के अंधेरी इलाके के साकीनाका में मंगलवार शाम कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दशहरे के दिन महानगर में आग लगने की यह तीसरी घटना है।

अधिकारियों ने बताया कि कैरानी रोड स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को शाम छह बजकर 18 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि आग को दूसरे स्तर की श्रेणी में रखा गया, जो इलाके के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग में 20-वर्षीय एक युवक समेत चार लोग झुलस गए।’’ घायलों के शरीर का 10 से 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है।

उनका महानगरपालिका के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज जारी है। आग से उठता घना काला धुआं दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था, जिससे झुग्गी-बस्ती बहुल इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे।

अभियान में कम से कम आठ दमकल गाड़ियों और अन्य वाहनों को लगाया गया था। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दमकलकर्मियों के अलावा पुलिस, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारी, एंबुलेंस और वार्ड कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। इससे पहले दिन में मुंबई के कुर्ला इलाके में 13 मंजिला रिहायशी इमारत की बिजली की ‘डक्ट’ में आग लग गई थी, जिसमें तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए थे।

दक्षिण मुंबई में भुलाभाई देसाई रोड स्थित प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर अमरसन्स में भी आग लग गई थी। कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना के बाद इन तीन घटनाओं में से दो में घायल हुए लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है।

Continue reading on the app

Albertans set to reject separation, vote in favour of Canadian unity | BBC News

People in Alberta have voted overwhelmingly to remain part of Canada, projected results suggest, after residents of the western province were asked in a public ballot whether or not they wanted a referendum at a later date on becoming independent. With most votes counted, more than two-thirds of voters had chosen to remain part of the country rather than pursue the referendum, according to Elections Alberta. The outcome was hailed by Prime Minister Mark Carney as "a clear choice" on the part of Albertans. The province's premier said people “voted for a stronger Alberta,” while separatist leader Jeffrey Rath told the BBC his “movement isn’t stopping”. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features, visit: www.bbc.com/news #Alberta #Canada #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: पाकिस्तान की लगातार दूसरी फतह, फाइनल से एक कदम दूर, जीता हुआ मैच कैसे हारा इंग्लैंड

त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 89 रन से हरा दिया. सीरीज में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है. मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 302 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.4 ओवर में 215 रन बनाकर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 21:22:18 +0530

  Videos
See all

Durga Puja Pandal में ASI की हरकत पर एक्शन, आरोपी गिरफ्तार #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T16:37:55+00:00

Marco Rubio Exclusive: मार्को रुबियो रिलायंस की तारीफ में क्या बोले? | Rahul Joshi | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T16:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers