Responsive Scrollable Menu

देशभर में Dussehra की धूम, SCO में Rajnath Singh ने आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के खिलाफ चेताया

भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार रात 9.30 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि63 दूसरी लीड दशहरा दशहरा उत्सव का आनंद लेने के लिए रामलीला मैदानों में उमड़े लोग नयी दिल्ली, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा मंगलवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोग रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में रामलीला मैदानों में पहुंचे।

वि20: एससीओ लीड राजनाथ आतंकवाद को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता, इससे निपटने में दोहरे मापदंड न अपनाए जाएं: राजनाथ दुशांबे, भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से पूरे आतंकी तंत्र को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता और इससे निपटने में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।

प्रादे169: भारत अमेरिका यूएई लीड त्रिपक्षीय जयशंकर, रुबियो और अल नाह्यान ने क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा, साझा आर्थिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की मुंबई/नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाह्यान ने मंगलवार को मुंबई में एक त्रिपक्षीय बैठक की, जिसमें क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ साझा आर्थिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।

दि13: कांग्रेस परिसीमन क्या परिसीमन विधेयक फिर से पारित कराने का प्रयास करेगी सरकार : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र का सरकार की ओर से दिए गए जवाब का हवाला देते हुए मंगलवार को सवाल किया कि क्या लोकसभा में पराजित हो चुके संविधान संशोधन विधेयक को फिर से लाने और ‘‘महालंकित दो-तिहाई बहुमत’’ से इसे पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है ?

दि27: राहुल आरएसएस आरएसएस ‘विशुद्ध पुरुषवादी, संविधान विरोधी’; उसकी सोच के खिलाफ लड़ना खुशी देता है : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह ‘‘विशुद्ध पुरुषवादी और संविधान विरोधी’’ संगठन है, जो महिलाओं को पुरुषों की ‘‘संपत्ति’’ मानता है।

प्रादे17: महाराष्ट्र आरएसएस लीड भागवत आंदोलन राजनीतिक स्वार्थ का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं: मोहन भागवत नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं।

प्रादे115: पंजाब दूसरी लीड शाह पंजाब: शाह ने मादक पदार्थ का मुद्दा उठाने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार से मुलाकात की चंडीगढ़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के संगरूर में मादक पदार्थ की समस्या का मुद्दा उठाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की।

प्रादे152: उप्र पटाखा लीड विस्फोट भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट से छह लोग झुलसे भदोही (उप्र), भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट होने से कम से कम छह लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि25: पाक अदालत हिंदू पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू बहनों को अपहरण के डेढ़ महीने बाद माता-पिता के पास लौटने की अनुमति कराची, सिंध उच्च न्यायालय ने उन दो नाबालिग हिंदू बहनों को अपने माता-पिता के पास लौटने की अनुमति दे दी है, जिन्हें डेढ़ महीने से अधिक समय पहले कथित तौर पर अगवा कर इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया गया था और जिनका निकाह उम्र में कहीं बड़े मुस्लिम पुरुषों से करा दिया गया था।

वि22:पाक मुनीर ईरान क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयासों के तहत ईरान पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर इस्लामाबाद, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर क्षेत्रीय तनाव कम करने की इस्लामाबाद की कोशिशों के तहत मंगलवार को ईरान पहुंचे। ईरानी मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

अर्थ30: अंबानी साक्षात्कार जियो सिर्फ दूरसंचार इकाई नहीं, बल्कि एक प्रौद्योगिकी कंपनी: आकाश अंबानी (फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी वृद्धि के लिए दूरसंचार से आगे अपनी प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा और क्लाउड क्षेत्र पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जियो सिर्फ दूरसंचार इकाई नहीं बल्कि एक प्रौद्योगिकी कंपनी है।

अर्थ17: भारत-न्यूजीलैंड लीड एफटीए भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू, प्रधानमंत्री लक्सन ने ऐतिहासिक करार बताया नयी दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया। इससे कपड़ा, चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे श्रम गहन क्षेत्रों सहित विभिन्न भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत भारतीय निर्यात की सभी शुल्क श्रेणियों को पहले दिन से शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की गई है।

खेल42: खेल महिला भारत पारी हरमनप्रीत की शानदार पारी से भारत के सात विकेट पर 216 रन रायपुर, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 91 रन की शानदार पारी के दम पर जिंबॉब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां सात विकेट पर 216 रन बनाए।

खेल37: खेल एशियाड पैरा संपूर्ण लीड भारत भारत ने एथलेटिक्स में मचाई धूम, अपने पदकों की संख्या 35 पर पहुंचाई नागोया, निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अगुवाई में भारत ने एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंगलवार को यहां पांच स्वर्ण पदक जीते जिससे देश के कुल पदकों की संख्या 35 पर पहुंच गई।

Continue reading on the app

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर स्थानीय लोगों का विरोध जारी, डुकिया में 450 प्लॉट देकर बसाने के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति

ओंकारेश्वर में ममलेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर क्षेत्र के विस्तार को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी है। दरअसल विवाद सुलझाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, संत समाज और प्रशासन के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन भी शामिल हुए। बैठक में 19 मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन डुकिया में 450 प्लॉट देकर प्रभावित परिवारों को बसाने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी। प्रशासन ने साफ किया है कि सभी पक्षों की सहमति बनने तक प्रोजेक्ट के तहत कार्रवाई नहीं होगी।

दरअसल प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र के विस्तार से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए डुकिया में कॉलोनी विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इस योजना पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए सात एकड़ जमीन पर 450 प्लॉट उपलब्ध कराने की बात कही गई है। हालांकि स्थानीय लोगों की मुख्य आपत्ति यह है कि उन्हें अपने घर छोड़कर ओंकारेश्वर से दूर डुकिया में बसना पड़ेगा।

पुनर्वास की योजना पर नहीं बन पा रही सहमति

स्थानीय लोगों के लिए यह मामला सिर्फ नए प्लॉट मिलने या मकान बदलने तक सीमित नहीं है। उनके घर, रोजमर्रा का जीवन और ओंकारेश्वर से जुड़े धार्मिक-सामाजिक संबंध भी इस फैसले से प्रभावित होंगे। इसी वजह से पुनर्वास की योजना पर सहमति नहीं बन पा रही है। बैठक में 19 बिंदुओं पर चर्चा के बावजूद सभी पक्ष किसी एक फैसले पर नहीं पहुंचे। अब प्रशासन को स्थानीय लोगों की मांगों और आपत्तियों को समझकर ऐसा रास्ता निकालना होगा जिस पर प्रभावित परिवार भी सहमत हों।

कलेक्टर ने दिया भरोसा

दरअसल कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बैठक में कहा कि जब तक सभी पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती तब तक मंदिर विस्तार प्रोजेक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विवाद का हल निकालने के लिए आगे भी बैठकें की जाएंगी। प्रशासन स्थानीय लोगों, संत समाज और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समाधान तलाशेगा। कलेक्टर ने यह भी बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल स्थानीय लोगों के बीच जाकर उनकी मांगें और आपत्तियां समझेंगे। बातचीत के दौरान सामने आने वाले मुद्दों का लिखित रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद संबंधित मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा ताकि आगे की प्रक्रिया तय की जा सके। इससे स्थानीय लोगों की बात और उनकी आपत्तियां दर्ज करने का रास्ता बनेगा। प्रशासन का कहना है कि जब बातचीत से समाधान निकाला जा सकता है तो टकराव की जरूरत नहीं है। कलेक्टर ने इसी आधार पर बंद को लेकर भी सवाल उठाया और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने पर जोर दिया।

जानिए क्यों कर रहे स्थानीय लोग विरोध?

वहीं ओंकारेश्वर में मंदिर क्षेत्र के विस्तार को लेकर विवाद का अहम मुद्दा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास है। प्रशासन ने डुकिया में कॉलोनी बनाकर 450 प्लॉट देने का विकल्प रखा है लेकिन स्थानीय लोग ओंकारेश्वर छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं। उनके लिए अपने मौजूदा घर और क्षेत्र से जुड़े सामाजिक व धार्मिक संबंध भी अहम हैं। ऐसे में केवल प्लॉट उपलब्ध कराने से विवाद का हल निकलना मुश्किल दिखाई दे रहा है जब तक प्रभावित परिवारों की दूसरी मांगों पर भी चर्चा न हो। कलेक्टर ने दादाजी मंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि उस मामले में भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लगातार बैठकें कर रास्ता निकालने का प्रयास किया था। उसी तरह ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार के मामले में भी बातचीत से समाधान खोजने की कोशिश की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

एशियाई पैरा खेलों में पैरा एथलेटिक्स में सोने की बौछार, भारत पांचवें स्थान पर पहुंचा

भारत बुधवार को कुल 5 गोल्ड मेडल जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंचा। एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए अब तक मिले 14 में से 13 स्वर्ण पैरा एथलेटिक्स दल ने जीते हैं। Wed, 21 Oct 2026 20:34:44 +0530

  Videos
See all

Sahil joshi | 'BJP वाले अपने गुंडे भेजकर पिटवाते हैं' #dangal #shorts #sp #protest #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T15:15:08+00:00

Breaking News : Kolkata Stampede मामले में SIT गठित, टीम महीने में सौंपेगी रिपोर्ट | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T15:14:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers