Responsive Scrollable Menu

कैसे हुआ अजीत पवार का विमान हादसा? दिल्ली में डेटा रिकॉर्डर की जांच शुरू, जल्द खुलेगा राज

बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को बड़ी जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट 30 दिनों के अंदर सार्वजनिक कर दी जाएगी. बता दें कि 28 जनवरी को हुए इस हादसे में अजीत पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई थी. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) नए नियमों के तहत इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है.

ब्लैक बॉक्स को पहुंचा नुकसान

जांच टीम को विमान से दो रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) मिले हैं. दिल्ली में हुई जांच में पता चला है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा तो सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) आग की वजह से काफी खराब हो गया है. चूंकि यह मशीन 'हनीवेल' कंपनी की है, इसलिए अब इसे ठीक करने और बातचीत सुनने के लिए उन विदेशी जानकारों की मदद ली जा रही है जिन्होंने इसे बनाया है.

परिवार और नेताओं ने जताई साजिश की आशंका

हादसे के बाद से ही अजीत पवार का परिवार और कई बड़े नेता निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. अजीत पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से खराब नहीं हो सकता. उन्होंने मांग की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार कंपनी 'VSR वेंचर्स' पर पाबंदी लगाई जाए. वहीं, सुनीता पवार और प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर इस मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की है. कुछ नेताओं ने तो विमान के पायलट के पुराने रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए हैं.

वीआईपी उड़ानों के लिए अब और सख्त होंगे नियम

इस हादसे के बाद सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है. मंत्रालय ने डीजीसीए (DGCA) को आदेश दिया है कि वह उन सभी कंपनियों की स्पेशल जांच करे जो वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को लाने-ले जाने का काम करती हैं. 'VSR वेंचर्स' की भी फिर से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि क्या सुरक्षा नियमों और क्रू की ट्रेनिंग में कोई कमी तो नहीं थी.

ये भी पढ़ें- अजित पवार के विमान का ब्लैक बॉक्स जलने पर उठे सवाल, सुनेत्रा पवार ने की CBI जांच की मांग; रोहित पवार ने लगाए ये आरोप

Continue reading on the app

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को किया सरप्राइज, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को हराया

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिम्बाब्वे सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया है. सुपर-8 में भारत का सामना जिम्बाब्वे से भी होगा.

यह भी पढ़ें:  बल्लेबाज नहीं T20 World Cup में गेंदबाज बने टीम इंडिया की ताकत, प्लेइंग-11 में इतने बॉलर्स के साथ उतर रहे कप्तान सूर्या

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वह 5 क्रिकेटर... जो शादी से पहले बन गए पिता, बेरहम बल्लेबाज से लेकर विश्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल

5 cricketers who becomes fathers before marriage: क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने से पहले ही पिता बन चुके हैं. इस लिस्ट में भारत के हार्दिक पांड्या से लेकर वेस्टइंडीज के महान विव रिचर्ड्स तक शामिल हैं. जानिए उन 5 मशहूर क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी के फैसलों से सबको चौंका दिया और पिता बनने के बाद शादी की या अपने रिश्ते को नया नाम दिया. Fri, 20 Feb 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण किया? देखिए पूरा सच | Trump | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T01:40:00+00:00

भीड़ का भयानक रूप, पुलिस को पटक-पटककर पीटा | Haryana News | Faridabad News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T01:40:46+00:00

सरकारी हॉल में नमाज पढ़ने पर बवाल | Uttarakhand News | Joshimath Namaz News | Pushkar Singh Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T01:38:31+00:00

"मेरे पास मेरे बच्चे के अलावा" #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T01:39:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers