Responsive Scrollable Menu

चीन ने शीतकालीन ओलंपिक में एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीते

बीजिंग, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पेइचिंग समय के अनुसार 18 फरवरी को मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में, चीनी एथलीट सु यिमिंग और शू मेंगथाओ ने पुरुषों के स्नोबोर्ड स्लोपस्टाइल और महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्कीइंग एरियल में एक के बाद एक स्वर्ण पदक जीते। चीनी टीम ने एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीते और दो बार फाइव-स्टार रेड फ्लैग फहराया गया, जिससे अनगिनत चीनी लोगों में जोश भर गया।

सु यिमिंग ने पुरुषों के स्नोबोर्ड स्लोपस्टाइल में शीतकालीन ओलंपिक में चीनी टीम का पहला स्वर्ण पदक जीता। पहले राउंड में, सु यिमिंग ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके 82.41 पॉइंट स्कोर के साथ पहली रैंक हासिल की। अगले दो राउंड में, सु यिमिंग ने अपना लगातार प्रदर्शन बनाए रखा, और आखिरकार अपने पहले राउंड के 82.41 स्कोर के आधार पर चैंपियनशिप जीत ली। यह सु यिमिंग का दूसरा शीतकालीन ओलंपिक स्वर्ण पदक है।

इससे पहले उन्होंने 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में पुरुषों के स्नोबोर्ड बिग एयर में जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि इसी दिन सु यिमिंग का 22वां जन्मदिन भी है।

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल स्कीइंग एरियल फ़ाइनल में शू मेंगथाओ ने स्वर्ण पदक जीता। इस शीतकालीन ओलंपिक में चीनी प्रतिनिधिमंडल का यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: ड्राइवरलेस ट्रैक्टर से हेल्थकेयर तक एआई की नई क्रांति, विदेशी विशेषज्ञों ने की भारत की सराहना

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर से आए विशेषज्ञों और लीडर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नए प्रयोगों और इसके भविष्य पर अपने विचार साझा किए।

समिट में स्विस परिसंघ (स्विट्जरलैंड) के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एआई केवल तेज गति या नई तकनीक नहीं है, बल्कि यह समाज में बड़े बदलाव की क्षमता रखता है।

इस दौरान, एग्रीनकल्चर के सीईओ क्रिस्टोफ ओबे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उनकी कंपनी ने एआई की मदद से सेल्फ-ड्राइविंग यानी ड्राइवरलेस ट्रैक्टर विकसित किया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक्टर पूरी तरह एआई-आधारित है और इसमें सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में चार कैमरे लगे हैं, जो सामने आने वाली बाधाओं, लोगों और फसलों से जुड़ी जानकारी को पहचान सकते हैं। ये कैमरे खाद की जरूरत, फसल में बीमारी और अन्य जरूरी कृषि सूचनाएं भी किसानों तक पहुंचाते हैं। पीछे लगा कैमरा यह भी देखता है कि ट्रैक्टर का उपकरण सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। इससे किसान दूर से ही ट्रैक्टर की निगरानी कर सकते हैं और खेती को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

क्रिस्टोफ ओबे ने बताया कि उनकी कंपनी भारत के साथ कई तरह के सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ट्रैक्टर्स सेवा नामक पार्टनर के साथ मिलकर इस तकनीक को पहले महाराष्ट्र, फिर पंजाब और कर्नाटक में लागू किया जाएगा। उनका कहना है कि भारत में एआई आधारित कृषि समाधान की बड़ी संभावनाएं हैं।

वहीं, ओरिओल नेटवर्क्स के को-फाउंडर और सीईओ जेम्स रेगन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उनकी कंपनी ने बड़ी संख्या में जीपीयू को लाइट के जरिए जोड़ने की नई तकनीक विकसित की है। इससे कंप्यूटिंग की रफ्तार बढ़ेगी और बिजली की खपत कम होगी। उन्होंने भारत में एआई को लेकर उत्साह और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपनी तकनीकी क्षमता से वैश्विक एआई क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकता है।

इसके अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में डेटा, डिजिटल स्वास्थ्य, एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के निदेशक एलेन लैब्रिक ने कहा कि एआई स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में गेम चेंजर साबित हो सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई स्वास्थ्य कर्मियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनकी मदद करेगा। कई लोगों को डर है कि एआई डॉक्टरों या फार्मासिस्ट की जगह ले लेगा, लेकिन डब्ल्यूएचओ का मानना है कि एआई ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस है, यानी यह अतिरिक्त मदद के रूप में काम करेगा। उदाहरण के तौर पर, एआई सिस्टम एक्स-रे या एमआरआई में किसी असामान्यता को जल्दी पहचान सकता है और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने में सहायता कर सकता है। इससे डॉक्टर अधिक प्रभावी ढंग से इलाज कर पाएंगे।

वहीं, साइप्रस गणराज्य के मुख्य वैज्ञानिक डेमेट्रिस स्कोराइड्स ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि यह समिट न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शादाब खान के पर कतरने की तैयारी में पीसीबी, पाक ऑलराउंडर को हद में रहने की दी वार्निंग

PCB Warning to Shadab Khan: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को मैच के बाद पूर्व खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई है. इसी के साथ बोर्ड ने ऑलराउंडर को मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान अपनी भाषा का ध्यान रखने की सलाह दी है. Thu, 19 Feb 2026 23:59:37 +0530

  Videos
See all

Iran-US Tension LIVE Updates: 3 बजते ही अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू? USS Gerald R. Ford #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:14+00:00

DA Hike News: खुशखबरी! सुबह-सुबह बदल गई किस्मत | 7th Pay Commission DA Hike Latest News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T22:30:15+00:00

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से तबाही | #shorts #viralvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:01+00:00

Petrol Pump Scam: पहले डलवाया Petrol, फिर कार लेकर फरार! CCTV Viral Video | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T22:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers