Responsive Scrollable Menu

अहमदाबाद में पुरुष महिलाओं के वेश में गरबा क्यों करते हैं, रोचक है इसके पीछे की कहानी

अहमदाबाद में एक प्रथा है जहां पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनकर गरबा करते हैं. लेकिन ये कहानी क्या है.

Continue reading on the app

नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन 2027 में पिता बनेंगे। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। जेटेन के पार्टनर निकोलस कीनन अर्जेंटीना के हॉकी खिलाड़ी हैं। जेटेन और उनके पार्टनर कीनन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, हमारी जिंदगी में एक बहुत खास मेहमान आने वाला है। नन्हे बच्चे, 2027 में तुमसे मुलाकात होगी। डच मीडिया के मुताबिक बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी की मदद ली गई है। उनकी दो महिला दोस्तों ने इस प्रक्रिया में मदद की। एक ने अंडाणु दान किया, जबकि दूसरी बच्चे को जन्म देंगी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जेटेन ऐसे पहले डच प्रधानमंत्री होंगे, जिनके कार्यकाल में उनके बच्चे का जन्म होगा। टिकटॉक वीडियो से शुरू हुई कहानी, सुपरमार्केट में मिले साल 2021 में, जेटन और उनके एक साथी डच नेता के बीच का एक ब्रोमांस वाला ट्रेडिंग वीडियो टिकटॉक पर बहुत वायरल हुआ था। इसमें दोनों नेता एक दूसरे के साथ मस्ती करते, हंसते और डांस करते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद रॉब जेटन युवाओं के बीच मशहूर हो गए। साल 2022 में कीनन ने एक सुपरमार्केट में जेटेन को देखा और उन्हें वायरल वीडियो की वजह से पहचान गए। इस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। कीनन ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि जेटेन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की थी। शुरुआत में दोनों का रिश्ता निजी रहा लेकिन अगस्त 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। नवंबर 2024 में दोनों ने सगाई की घोषणा की। दोनों की शादी जून 2026 में होनी थी, लेकिन जेटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे कुछ समय के लिए टाल दिया है। नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला देश नीदरलैंड दुनिया का पहला देश था, जिसने 2001 में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी। जेटेन देश के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, वे दुनिया के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री नहीं हैं। उनसे पहले भी दूसरे देशों में खुले तौर पर समलैंगिक नेता सरकार के प्रमुख रह चुके हैं। सिर्फ 39 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने जेटेन दुनिया के 8 समलैंगिक प्रधानमंत्री 1. योहाना सिगुर्दार्दोतिर - आइसलैंड (2009–2013): वे दुनिया की पहली खुले तौर पर समलैंगिक सरकार प्रमुख बनीं। वे लेस्बियन थीं। उनकी 1970 में शादी हुई थी। उनके 2 बच्चे भी हुए। 1985 में वह एक पत्रकार महिला के करीब आईं। इसके 2 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया। जून 2010 में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलने पर दोनों ने शादी कर ली। 2. एलियो दी रूपो - बेल्जियम (2011–2014): वे बेल्जियम के प्रधानमंत्री बने और देश के पहले खुले तौर पर गे प्रधानमंत्री थे। 1996 में उप-प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन पर 16 साल के बच्चे के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा था। तब पहली बार उनकी पहचान उजागर हुई थी। 3. जेवियर बेटेल - लक्जमबर्ग (2013–2023): बेटेल ने 2008 में पहली बार बताया था कि वे समलैंगिक हैं। PM बनने के डेढ़ साल बाद 2015 में उन्होंने अपने पुरुष पार्टनर गौथियर डेस्टने से शादी की। 4. लियो वराडकर - आयरलैंड (2017–2024): आयरलैंड में मई 2015 में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए जनमत संग्रह होना था। भारतीय मूल के लियो वराडकर तब स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने इस जनमत संग्रह को समर्थन देने के लिए पहली बार अपनी समलैंगिक पहचान सार्वजनिक की। 5. एना ब्रनाबिच - सर्बिया (2017–2024): वे सर्बिया की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वे लेस्बियन हैं। फरवरी 2019 में उनकी पार्टनर ने एक बेटे को जन्म दिया। ऐसे में वे पहली समलैंगिक प्रधानमंत्री बनीं, जिनकी महिला पार्टनर ने उनके कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया। 6. जेवियर एस्पोट - अंडोरा (2019 से): वे अंडोरा के प्रधानमंत्री हैं और खुले तौर पर समलैंगिक हैं। प्रधानमंत्री बनने के 4 साल बाद 2023 में उन्होंने अपनी समलैंगिक पहचान सार्वजनिक की। 7. गैब्रियल अत्ताल - फ्रांस (2024): वे फ्रांस के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री बने। 2018 में जब वे मैक्रों की पार्टी के सांसद थे तब पहली बार उनके एक बचपन के दोस्त ने खुलासा किया था कि उनका संबंध एक नेता स्तेफान सेजुर्ने से है। दोस्त ने आरोप लगाया कि सेजुर्ने की वजह से अत्ताल का राजनीतिक करियर आगे बढ़ा। 8. रॉब जेटेन- नीदरलैंड (2026 से): वे नीदरलैंड के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पद संभाला। 17 साल की उम्र में पहली बार एक लड़के से प्यार होने के बाद उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के सामने अपनी पहचान का खुलासा किया था।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में Vaibhav Suryavanshi को Playing XI में जगह मिलना आसान नहीं, बोले कप्तान Shreyas Iyer

 भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी अंतिम एकादश में आसानी से जगह नहीं मिल सकती क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस किशोर बल्लेबाज को सही समय पर उचित मौके जरूर मिलेंगे। सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था। भारत ने तब से जो 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें से सूर्यवंशी ने केवल आठ में हिस्सा लिया है, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

 इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि उनके (सूर्यवंशी) जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत युवा है और उसे आगे काफी मौके मिलेंगे। ऐसा नहीं है कि उसे सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप जीता है।’’ एशियाई खेलों में सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 

अय्यर ने कहा कि सूर्यवंशी को विदेशी परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह विदेश की यात्रा करेगा तो उसे इस तरह के विकटों पर खेलने का अच्छा अंदाजा हो जाएगा। ऐसे में अगली बार जब वह विदेश दौरे पर आएगा तो वह पूरी तरह से तैयार होगा और वह पहली बार दौरा करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी अपना अनुभव साझा कर सकता है।’’ भारतीय टीम का हाल का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है। उसने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाएं खेली और एशियाई खेलों में भाग लिया। अब टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए यहां पहुंची है। अय्यर ने कहा, ‘‘हम पहले भी लगातार मैच खेलते रहे हैं।

 हम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भी गए थे। यात्रा करना और खेलना तथा नई परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना मजेदार होता है। हम कारणों को एक तरफ रखकर यह देखना चाहते हैं कि हम जीतने की रणनीति कैसे तैयार कर रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में भी इसी पर चर्चा चल रही है। घरेलू मैदानों पर सपाट पिचों पर बल्लेबाजी करने की आदी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों और ठंडे मौसम से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाना होगा। अय्यर ने कहा, ’’यहां की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हैं। ऐसा नहीं है कि परिस्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। 

हम इंग्लैंड में खेले थे और उन्होंने हमारी बल्लेबाजी को देखकर विकेट तैयार किए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन किसी भी दिन विकेट कैसा होगा, यह कोई नहीं जानता। इसलिए हम जल्द से जल्द खुद को उस माहौल में ढालने की कोशिश करेंगे। अच्छे अभ्यास सत्र के बाद प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी रणनीति तैयार करने का अंदाज़ा हो जाएगा।’’ 

अय्यर ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर घरेलू परिस्थितियों की बात करें तो उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों की जानकारी होने का फायदा मिलेगा। दोनों टीम में बस यही अंतर है।’’ अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में अय्यर ने कहा, ‘‘यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। यह उसे समय की स्थिति पर निर्भर करेगा।’’

Wed, 21 Oct 2026 14:06:00 +0530

  Videos
See all

Shashi Tharoor News | Kerala | Thiruvananthapuram: Vidyarambham Ceremony में पहुंचे Shashi Tharoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T08:42:27+00:00

Houthis Saudi War Update : क्या यमन में सेना भेजेगा पाकिस्तान? | Middle East Crisis | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T08:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers