Responsive Scrollable Menu

अरावली: हरे भरे उद्यान में बदली उजड़ी खदान [From abandoned mine to biodiversity park in 20 years]

अरावली के पहाड़ों में इस इलाकों को खनन करके उजाड़ दिया गया था, आज उनमें से एक में हरा भरा जैव विविधता पार्क है. ये तजुर्बा बताता है कि सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, असली जरूरत इकोसिस्टम को फिर से खड़ा करने की है. #ecoindia

Continue reading on the app

राहुल बोले-RSS पुरुषों का संविधान विरोधी पंथ:महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में

राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS को पुरुषों का, संविधान विरोधी पंथ बताया। X पर पोस्ट में राहुल ने कहा कि RSS का मानना है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में भरोसा करता हूं। इसलिए उनके खिलाफ लड़ने में मुझे इतनी खुशी मिलती है।सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी कई ‘अपनी’ महिलाएं मेरे पक्ष में हैं। राहुल ने कहा- उन्होंने अपनी विचारधारा को “शिव-शक्ति” बताया। राहुल ने RSS पर लिंग असमानता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 10 अक्टूबर को हिंसा का आरोप लगाया था राहुल का यह बयान RSS पर उनके हालिया हमलों की कड़ी का हिस्सा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्होंने राजनीतिक तनाव के बीच RSS कार्यकर्ताओं पर महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई राहुल ने चुनावी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी तनाव के बीच X पर लिखा था, “अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है। वह RSS-BJP के असली गुंडों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है।” राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल में भागवत को “खलनायक” बताया था। साथ ही, प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की थी। उन्होंने X पर लिखा था, “मैं एक दशक से ज्यादा समय से नरेंद्र मोदी और RSS के खिलाफ लड़ रहा हूं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार और अजित डोभाल इस कहानी के खलनायक हैं। उनके लिए जगह धीरे-धीरे कम हो रही है। हम वह जगह कम कर रहे हैं।” अफसरों को चेतावनी दी राहुल ने अधिकारियों को सीधे चुनौती देते हुए कहा था, हम सभी को गिरफ्तार कर लो। हमने तुम्हें घेर लिया है और पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखना, हमारे पास पहले से जरूरी जानकारी है। उन्होंने आगे कहा था, हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। भारत के युवाओं, मुझे तुम पर गर्व है। प्रदर्शन जारी रखो। नागपुर में RSS का विजयादशमी कार्यक्रम RSS ने मंगलवार को अपनी शताब्दी समारोहों के समापन वर्ष के तहत नागपुर के रेशिमबाग मैदान में वार्षिक विजयादशमी उत्सव आयोजित किया। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:इनके पीछे एक खतरनाक विचारधारा है, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे एक खतरनाक विचार है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ T20I Series फ्री में कैसे देखें, किस चैनल पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

IND vs NZ Live Streaming T20I: क्या भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज देखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना होगा? क्या भारत-वेस्टइंडीज की तरह भारत-न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज भी स्टार स्पोर्ट्स या हॉटस्टार पर ब्रॉडकास्ट आएगी. ऐसे कई सवाल इस वक्त गूगल पर फैंस सर्च कर रहे हैं, चलिए आपको इस आर्टिकल सबकुछ बताते हैं. टीवी पर भारत-न्यूजीलैंड सीरीज कहां दिखेगी? फोन पर देखना हो तो कौन से चैनल पर देखना होगा और मैच की टाइमिंग क्या होगी. Wed, 21 Oct 2026 10:31:12 +0530

  Videos
See all

Shraddha Dubey Boyfriend Amir Arrested: श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर को पुलिस ने धर दबोचा| Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T06:00:13+00:00

Shraddha Dubey Boyfriend Amir Arrested Live: श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने दबोचा | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T06:03:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers