Volkswagen SUV: फॉक्सवैगन Tayron R-Line भारत में लॉन्च, प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में धांसू एंट्री
Volkswagen SUV: जर्मन कार निर्माता Volkswagen ने भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV Volkswagen Tayron R-Line को लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल के जरिए कंपनी ने प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में दोबारा मजबूत वापसी की है। नई Tayron R-Line को स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।
स्पोर्टी और बोल्ड एक्सटीरियर
नई Tayron R-Line में आकर्षक और एग्रेसिव लुक दिया गया है। इसमें स्पोर्टी फ्रंट बंपर, खास R-Line बैजिंग और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं। नई LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स SUV को मॉडर्न अपील देती हैं। पीछे की ओर कनेक्टेड लाइटिंग और रोशनी से जगमगाता Volkswagen लोगो इसकी रोड प्रेजेंस को और प्रीमियम बनाता है। साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,792 मिमी, चौड़ाई 1,866 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,789 मिमी है, जो बेहतर केबिन स्पेस सुनिश्चित करता है।
लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर इंटीरियर
केबिन में 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सिल्वर ट्रिम, इल्यूमिनेटेड R ब्रांडिंग और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग इसे प्रीमियम फील देते हैं।
इसके अलावा 11-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (मेमोरी, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Tayron R-Line में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 बीएचपी की पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है।
(मंजू कुमारी)
T20 World Cup 2026: एक भी मैच में आउट हुए बिना ठोके सबसे ज्यादा रन, अब सुपर-8 में दम दिखाएगा ये बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







