U.S. Trade Deficit : 2025 में घटकर 901 अरब डॉलर रहा यूएस ट्रेड डेफिसिट, टैरिफ का नहीं दिया ज्यादा असर
वाशिंगटन डीसी। साल 2025 में अमेरिका का व्यापार घाटा मामूली रूप से घटकर लगभग 901 अरब डॉलर रहा है, जो 2024 में 904 अरब डॉलर था। यह जानकारी अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने जारी की। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से आने वाले आयात पर डबल डिजिट टैरिफ लगा दिए। इन टैरिफ का उद्देश्य विदेशी सामान को महंगा बनाकर घरेलू उद्योगों को संरक्षण देना और अमेरिका में विनिर्माण को बढ़ावा देना है। आंकड़ों से पता चलता है कि टैरिफ का असर उतना नहीं हुआ, जितना कि अनुमान लगाया जा रहा था।
आयात निर्यात से बढ़े तो बढ़ता है घाटा
जब आयात निर्यात से अधिक होता है, तो व्यापार घाटा बढ़ जाता है। 2025 में अमेरिका का व्यापार घाटा थोड़ा कम हुआ, यानी निर्यात और आयात के बीच का अंतर कुछ हद तक सिमटा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष अमेरिका के निर्यात में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आयात लगभग 5 प्रतिशत बढ़ा। निर्यात की वृद्धि दर आयात से अधिक रहने के कारण घाटे में हल्की कमी दर्ज की गई। हालांकि साल की शुरुआत में स्थिति अलग थी। यानी टैरिफ नीति का असर मिश्रित रहा है। एक ओर व्यापार अंतर कुछ कम हुआ, वहीं दूसरी ओर आयात-निर्यात की संरचना में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला।
पिछली तिमाही में बढ़ा था व्यापार घाटा
जनवरी से मार्च के बीच अमेरिकी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर विदेशी सामान आयात किया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ लागू होने से पहले वे कम कीमत पर माल मंगा सकें। इस कारण शुरुआती तिमाही में व्यापार घाटा बढ़ गया। लेकिन साल के बाकी हिस्से में आयात की रफ्तार नियंत्रित रही और निर्यात बढ़ने से कुल मिलाकर घाटा थोड़ा घट गया। टैरिफ वास्तव में एक प्रकार का कर होता है, जिसे अमेरिका में बेचे जाने वाले माल पर सरकार को चुकाना होता है।
अर्थशास्त्रियों ने दी थी महंगाई बढ़ने की चेतावनी
आम तौर पर कंपनियां अतिरिक्त लागत को अपने ग्राहकों पर डाल देती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को ऊंची कीमत चुकानी पड़ती है। अर्थशास्त्रियों ने आशंका जताई थी कि डोनाल्ड ट्रंप के रिसिप्रोकल टैरिफ से महंगाई में तेज बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब तक महंगाई पर बड़ा असर नहीं दिखा, जितना अनुमान लगाया जा रहा था। राष्ट्रपति ट्रंप का तर्क है कि इन टैरिफों से अमेरिकी उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से राहत मिलेगी, घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
News Ki Pathshala Live : PM मोदी के कौन से काम गिनाए कि राहुल एंड टीम के होश उड़ गए? | Sushant Sinha
News Ki Pathshala Live : PM मोदी के कौन से काम गिनाए कि राहुल एंड टीम के होश उड़ गए? | Sushant Sinha | Trump | Emmanuel Macron | Top news | Hindi News | Times Now Navbharat #live #newskipathshala #sushantsinha #rahulgandhi #pmmodi #xijinping #trump #emmanuelmacron #bharatmandapam #aisummit #indiaalliance #latestnews #hindinews #topnews #timesnownavbharat #tnnblive You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)









