'बहुत बड़ा नुकसान', अरिजीत सिंह के संन्यास पर गीतकार की दो टूक, मूवीज सुपरहिट बनाने का दिया क्रेडिट
मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने साल 2026 की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया था. इस फैसले पर रिएक्शन देते हुए गीतकार स्वानंद किरकिरे ने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए 'बड़ा नुकसान' बताया है. स्वानंद किरकिरे का मानना है कि अरिजीत फिल्मों की सफलता की गारंटी थे और उनके बिना संगीत का भविष्य अधूरा सा लगेगा. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह कई निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं और अब नए असाइनमेंट नहीं लेंगे. हालांकि, वे खुद को निखारने के लिए संगीत सीखते रहेंगे. फैंस अब बस उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.
मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता, हम गेंद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे: दासुन शनाका
कोलंबो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को जिम्बाब्वे के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के गेंदबाज 179 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। जिम्बाब्वे ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 3 बॉल शेष रहते टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने माना कि गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से टीम को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama





















