Responsive Scrollable Menu

बहन घर नहीं आई तो भाई ने टांग तोड़ी, VIDEO:लोहे की रॉड से 15 सेकेंड में 12 वार किए; अमृतसर से मुंबई लौट रही थी

अमृतसर में भाई ने लोहे की रॉड मारकर सगी बहन का पैर तोड़ दिया। वह गाड़ी में आया और 15 सेकेंड में 12 बार लोहे की रॉड मारी। वह इस बात से गुस्साया कि बहन ससुराल मुंबई से अमृतसर आई लेकिन उसके घर नहीं आई और बड़े भाई के घर चली गई। इसके बाद सीधे मुंबई लौटने लगी। हमले के वक्त उनका पिता भी वहां मौजूद था लेकिन वह आरोपी बेटे को रोकते हुए नजर नहीं आए। बहन को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सरे में उसके पैर में फ्रैक्चर नजर आया है। मारपीट की ये पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब घायल बहन का बयान लेने की कोशिश कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की CCTV फुटेज में क्या दिखा? घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में दिखाई देता है कि एक युवती अपने घर से बाहर निकलती है। जैसे ही वह घर के बाहर आती है, उसी समय एक कार वहां आकर रुकती है। कार से युवती का पिता और छोटा भाई बाहर उतरते हैं। कार से उतरते ही आरोपी भाई हाथ में लोहे की रॉड लेकर अपनी बहन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देता है। वीडियो में आरोपी लगातार लोहे की रॉड से युवती पर वार करता दिखाई देता है। युवती खुद को बचाने की कोशिश करती है और दर्द से चीखती-चिल्लाती रहती है। इस दौरान पिता भी मौके पर मौजूद रहते हैं, लेकिन वीडियो में वह बेटे को रोकते नजर नहीं आते। कुछ देर बाद युवती के बड़े भाई की पत्नी घर से बाहर आती है। उसके बाहर आते ही आरोपी वहां से चला जाता है। बड़ा भाई बोला- घर न आने की रंजिश थी पीड़िता के बड़े भाई मनदीप सिंह ने बताया कि ये घटना 1 अगस्त की शाम की है। उनकी छोटी बहन नवदीप कौर मुंबई से उनसे मिलने अमृतसर आई थी। आरोप है कि छोटे भाई को इस बात की रंजिश थी कि वह उनके घर क्यों आई। जब वह उनके घर से अपने ससुराल जाने के लिए निकली, तभी अमृतसर के न्यू मॉडल टाउन, खंडवाला, छेहरटा इलाके में उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। मनदीप सिंह के मुताबिक, हमले में उनकी बहन की दोनों टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी एक टांग दो जगह से फ्रैक्चर हो गई है, जबकि हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका ऑपरेशन चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहता है मनदीप सिंह का आरोप है कि विवाद की मुख्य वजह पैतृक संपत्ति है। उनके मुताबिक, छोटा भाई पूरी जायदाद अपने नाम करवाना चाहता है। इसी कारण वह पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है और उन पर कृपाण से हमला करने की कोशिश भी कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटा भाई अक्सर शराब के नशे में पिता को साथ लेकर बहन और अन्य रिश्तेदारों के घर पहुंचता है। वहां गाली-गलौज करता है और झगड़ा करता है। उनका दावा है कि पिछले करीब 20 दिनों से लगातार ऐसा किया जा रहा था। पुलिस को शिकायत, सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया मनदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है और बहन का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में छेहरटा थाना के SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है। फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। जैसे ही वह बयान देने की स्थिति में होगी, उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

Continue reading on the app

चन्नी की नाराजगी पर हाईकमान खामोश क्यों?:दलित सीटों पर इंटरनल सर्वे समेत 6 वजहें, जिनसे पंजाब कांग्रेस में घटा पूर्व CM का सियासी कद

पंजाब चुनाव से पहले पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी जमकर बागी तेवर दिखा रहे हैं। अब उनकी टक्कर सिर्फ प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से नहीं बल्कि सीधे हाईकमान से होती नजर आ रही है। हाईकमान के भेजे AICC प्रभारी भूपेश बघेल का वह बायकॉट कर चुके हैं। वड़िंग की अगुआई वाले कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन में नारे लग रहे हैं। इस सबके बावजूद हाईकमान को चन्नी की कोई परवाह नहीं है। बघेल दोटूक कह रहे हैं कि प्रधान नहीं बदलेगा। चुनाव भी राहुल गांधी के चेहरे पर कलेक्टिव लीडरशिप में लड़ा जाएगा। आखिर ऐसी क्या वजह है कि 2021 में पंजाब का पहला दलित मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पीठ थपथपाने वाला कांग्रेस हाईकमान अब चन्नी को तरजीह नहीं दे रहा। इसके पीछे 2022 का चुनाव नतीजा, पार्टी का इंटरनल फीडबैक और जट्‌टसिख नेताओं की अगुआई में कामयाबी समेत 6 बड़ी वजहें सामने आई हैं। पढ़िए, वह 6 वजहें, जिनसे चन्नी इग्नोर 1. पहला दलित मुख्यमंत्री बनाने का दांव फेल हुआ 2021 में जट्‌टसिख नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM कुर्सी से हटाया। दूसरे जट्‌टसिख नेताओं नवजोत सिद्धू या सुखजिंदर रंधावा के बजाय कांग्रेस ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। पंजाब में करीब 31-32% दलित आबादी है, जो देश में सबसे अधिक मानी जाती है। मगर, 2022 विधानसभा चुनाव में इसका अपेक्षित फायदा नहीं मिला। राज्य की 34 अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित सीटों में कांग्रेस सिर्फ 5 सीटें जीत सकी, जबकि आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर कब्जा जमाया। पार्टी के भीतर इसे दलित कार्ड के सीमित असर के तौर पर देखा गया। 2. मुख्यमंत्री-CM फेस रहते दोनों सीटों से हारे कांग्रेस ने चन्नी के दलित फेस का फायदा उठाने के लिए उन्हें चमकौर साहिब और भदौड़, दोनों रिजर्व सीटों से उम्मीदवार बनाया था। चमकौर साहिब उनकी पारंपरिक सीट थी, लेकिन वहां से वह 7,942 वोटों से हार गए।। वहीं भदौड़ में आम आदमी पार्टी के लाभ सिंह उगोके ने उन्हें 37,558 वोटों के भारी अंतर से हराया। तत्कालीन सीएम और CM चेहरा होने के बावजूद दोनों जगहों से हारने के बाद कांग्रेस समझ गई कि चन्नी इतने बड़े ट्रंप कार्ड भी नहीं हैं कि उसके लिए जट्‌टसिख नेताओं से प्रतिनिधित्व छीना जाए। 3. कांग्रेस का पुराना फॉर्मूला: जट्‌ट सिख नेतृत्व में 10 बार सरकार पंजाब की राजनीति का इतिहास रहा है कि कांग्रेस ने जब भी राज्य में सरकार बनाई है, जट्ट सिख चेहरे को आगे रखकर ही सफलता हासिल की है। राज्य में भले ही दलित आबादी का आंकड़ा बड़ा हो, लेकिन राजनीतिक प्रभाव और सामाजिक संतुलन के मामले में जट्ट सिख समुदाय हमेशा निर्णायक भूमिका में रहता है। हाईकमान को यह समझ आ गया है कि आगामी चुनावों में वापसी के लिए पार्टी को फिर से पारंपरिक जट्ट सिख चेहरे पर ही दांव लगाना होगा। 4. कैप्टन जैसा अड़ियल रवैया दिखा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चन्नी को चुनाव प्रचार समिति (कैंपेन कमेटी) का चेयरमैन बनाया था। सूत्रों के मुताबिक, चन्नी इस जिम्मेदारी से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने संगठन के कुछ फैसलों पर सार्वजनिक नाराजगी भी जताई। हालांकि, पार्टी के भीतर यह संदेश गया कि हाईकमान ने उनके विरोध के बावजूद अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया। 2017 में सीएम बने कैप्टन अमरिंदर सिंह की वर्किंग भी इसी तरह की थी कि वह सेल्फ स्टाइल फैसले लेते थे। सीएम कुर्सी से हटाने की भी यही मेन वजह थी। अब चन्नी भी यही कोशिश कर रहे, जो कांग्रेस हाईकमान को नागवार गुजरी है। 5. इंटरनल फीडबैक: दलित वोट बैंक पर असर नहीं हाईकमान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कुछ आरक्षित सीटों पर संगठनात्मक फीडबैक और चुनावी आकलन कराया था। इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि अगर भविष्य में चन्नी पार्टी का प्रमुख चेहरा नहीं होते हैं तो उसका चुनावी असर कितना होगा। सूत्रों का दावा है कि आकलन में यह बात सामने आई कि पंजाब का दलित वोट बैंक किसी एक नेता के पीछे पूरी तरह एकजुट नहीं होता। अलग-अलग इलाकों में स्थानीय उम्मीदवार, सामाजिक समीकरण और धार्मिक डेरों का प्रभाव अधिक रहता है। इसी आधार पर पार्टी के भीतर यह आकलन बना कि चन्नी की भूमिका सीमित होने से दलित वोट बैंक में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आएगा। 6. चन्नी के साथ जुटे ज्यादातर नेता टिकट के इच्छुक इंटरनल सर्वे के दौरान चन्नी का सपोर्ट कर रहे नेताओं की भी लिस्टिंग की गई। इन्हें देखकर पता चला कि इनमें से करीब 80% नेता ऐसे हैं, जो 2027 के चुनाव में टिकट के इच्छुक हैं। चन्नी के जरिए वह टिकट पक्की करना चाहते हैं। इसके अलावा बाकी ज्यादातर नेता ऐसे हैं, जो अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाना चाहते हैं। इनमें बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक के कोई नेता या वर्कर चन्नी के सपोर्ट में नहीं दिखे। दूसरी तरफ प्रधान राजा वड़िंग कह चुके हैं कि इस बार नए चेहरों को टिकट मिलेगी। उन्होंने बठिंडा में यहां तक कह दिया कि जिला परिषद मेंबरों व ब्लॉक प्रधानों को चुनाव लड़ाऊंगा। उन्हें टिकटें दूंगा।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: वेस्टइंडीज 26 साल बाद भी नाकाम, पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज की बराबर, बाबर आजम ने ऐसे जिताया मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन के अंदर खत्म हो गया और पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. विंडीज गेंदबाज दोनों पारियों में अब्दुल्ला शफीक को आउट नहीं कर सके. Thu, 06 Aug 2026 00:06:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, इजरायल-ईरान आमने-सामने | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T22:30:19+00:00

Election Express: यूपी चुनाव...यूपी की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें|UP Vidhansabha Session | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T21:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers