गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली:बोलीं- मां की याद आ रही थी, वीडियो कॉल पर दर्शन करवाना चाहती थीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं। हालांकि, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, उस स्थान पर मोबाइल से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, जब तक सारा गोल्डन टेंपल में रहीं, वह भावुक ही दिखाई दीं। इसका वीडियो भी सामने आया। क्रीम सूट में दिखीं सारा अली खान दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज होने से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बनी रहें। आयुष्मान बोले- गोल्डन टेंपल आकर सुकून मिला इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। यहां आकर उन्हें हर बार काफी अच्छा लगता है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें सुकून मिलता है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के PHOTOS…
'डिप्रेशन से बचना है तो अपनाएं अध्यात्म', भगवान राम का किरदार निभाने के बाद रवि किशन का युवाओं को खास मैसेज
दिल्ली की 'अयोध्या की रामलीला' में एक्टर और सांसद रवि किशन ने भगवान राम का किरदार निभाया है. उन्होंने पहली दफा रामलीला में राम बनने का अनुभव बयां किया. उन्होंने पावन मौके पर युवाओं को खास संदेश दिया और बताया कि कैसे आध्यात्मिकता के जरिये वे डिप्रेशन से उबर सकते हैं. हर बार की तरह इस बार भी कई सितारों ने रामलीला में पौराणिक किरदार निभाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






