Responsive Scrollable Menu

US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में आया बड़ा अपडेट, जानें दोनों देशों के बीच कब तक हो सकती है डील?

US-India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच, लंबे वक्त से अटके द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि दोनों देश ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं. समझौते से जुड़े कुछ मुद्दों का सुलझना ही अब बाकी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस बारे में अच्छी खबर सामने आ सकती है. 

एस. जयशंकर से मिले मार्को रुबियो

भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री सर्जियो गोर और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे. बातचीत में ऊर्जा, व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश और दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं. रुबियो ने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्षों की बीच बातचीत आगे बढ़ रही है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कुछ मुद्दों पर सहमति बनना अभी बाकी है. समझौते ही औपचारिक घोषणा और हस्ताक्षर होने तक इसे अंतिम रूप से संपन्न नहीं माना जा सकता है. 

रूस से तेल खरीद और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में ऊर्जा का मुद्दा भी अहम बना हुआ है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न देशों से कच्चा तेल खरीदता है, जिनमें रूस भी शामिल है. रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका की नीतियों और संभावित टैरिफ संबंधी कदमों ने पिछले समय में द्विपक्षीय बातचीत को प्रभावित किया था.

रुबियो ने कहा कि हर देश को अपनी ऊर्जा जरूरतों, भौगोलिक परिस्थितियों और वैश्विक बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर फैसले लेने पड़ते हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों के बीच संतुलन बनाना अमेरिका के लिए भी महत्वपूर्ण है. 

वेनेजुएला के तेल में भारत की भूमिका

रुबियो ने वेनेजुएला के तेल उत्पादन और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के संदर्भ में भारत की रिफाइनिंग क्षमता की भी सराहना की. उनके अनुसार, भारत के पास भारी कच्चे तेल को परिष्कृत करने की मजबूत क्षमता है और वह अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

हालांकि, वेनेजुएला के तेल से जुड़े संभावित सहयोग में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से संबंधित बाधाओं को ध्यान में रखना होगा. तेल उत्पादन में बढ़ोतरी से बाजार में आपूर्ति बेहतर हो सकती है, लेकिन इससे वैश्विक कमी पूरी तरह समाप्त होने की गारंटी नहीं है.  

ट्रेड डील से कारोबार को मिल सकती है नई दिशा

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना और दोनों देशों के कारोबारियों के लिए बाजार तक पहुंच बेहतर करना है. भारत ने अपने निर्यातकों के लिए प्रतिस्पर्धी टैरिफ दरों और व्यापारिक स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया है.

अब दोनों देशों के बीच शेष मुद्दों पर सहमति और समझौते की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी. यदि बातचीत तय दिशा में आगे बढ़ती है, तो ट्रेड डील से निवेश, निर्यात और आर्थिक सहयोग को नई गति मिल सकती है. फिलहाल, रुबियो के बयान ने समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ाई हैं, लेकिन अंतिम नतीजा दोनों सरकारों की औपचारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा.

 

Continue reading on the app

Lasooni Methi Recipe: सर्दियों में बनाएं लहसुनी मेथी की ये खास सब्जी, मूंगफली-तिल का मसाला बढ़ा देगा स्वाद

Lasooni Methi Recipe: सर्दियों में ताजी मेथी से बनाएं स्वादिष्ट लहसुनी मेथी की सब्जी. जालौर की गृहणी नीटा सोनी से जानिए मूंगफली, सफेद तिल और बेसन के खास पेस्ट वाली इस देसी रेसिपी को बनाने का आसान तरीका, जिसका स्वाद गरम रोटी और बाजरे की रोटी के साथ खूब जमेगा.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने एथलेटिक्स में मचाई धूम, अपने पदकों की संख्या 35 पर पहुंचाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में मंगलवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक सहित रजत और कांस्य पदकों में भी कब्जा जमाया। भारत के पदकों की संख्या 35 पहुंच गई है। विस्तार से पढ़िए किन खिलाड़ियों ने आज पदक जीता। Tue, 20 Oct 2026 20:56:13 +0530

  Videos
See all

Marco Rubio Exclusive: रूस से तेल खरीद से लेकर टैरिफ तक, क्या बोले मार्को रुबियो? | Rahul Joshi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:40:52+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: जामनगर से खुलेगा 'ट्रेड डील' का रास्ता ? | Marco Rubio India Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T15:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers