Responsive Scrollable Menu

दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है। पोस्ट के साथ कपल ने अपने परिवार की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें रणवीर, दीपिका और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए कपल ने लिखा “प्यार और खुशियों से भरी... देवी पादुकोण सिंह।” दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी का जन्म इसी साल 19 सितंबर को हुआ था। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए थे। अप्रैल में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8 सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। रणवीर-दीपिका ने फैमिली फोटोज शेयर की थीं रणवीर और दीपिका ने 8 सितंबर 2026 को अपनी फैमिली फोटोज शेयर की थीं। यह तस्वीरें उन्होंने अपनी बड़ी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं, साथ ही रणवीर और उनकी बेटी दुआ के साथ भी तस्वीरें थीं। देखिए रणवीर सिंह- दीपिका की फैमिली फोटोज- शाहरुख के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी दीपिका रणवीर और दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म प्रलय में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। रणवीर की लास्ट 2 फिल्में धुरंधर और धुरंधर 2 हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹1149 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1813 करोड़ ग्रॉस कमाई की। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ……………………. दीपिका से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.. दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह: पत्नी को भीड़ से बचाते दिखे एक्टर दूसरी बेटी को जन्म देने से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण शुक्रवार को पति रणवीर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान रणवीर उन्हें भीड़ से बचाते दिखे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Man charged after car attack on Australian MP Helen Haines | BBC News

Police have charged a man over the alleged vehicle attack on Australian MP Helen Haines, who is in critical but stable condition and has reportedly lost a leg. Brendan Nugent, 43, has been charged with dangerous driving causing serious injury; intentionally causing serious injury; and causing harm to a Commonwealth public official. Police allege the incident, which occurred outside Haines's electoral office in Wangaratta, was targeted. A barber who was at the scene also recounts how bystanders responded "immediately" and helped disarm the alleged attacker. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features, visit: www.bbc.com/news #Australia #HelenHaines #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

WTC में रोहित शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा ने शतक जड़कर मचाया कोहराम

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर मैच में रोमांच ला दिया. दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से धुलने के बाद बावुमा ने दमदार 179 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. Tue, 20 Oct 2026 21:16:55 +0530

  Videos
See all

Durga Puja Pandal में ASI की हरकत पर एक्शन, आरोपी गिरफ्तार #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T16:37:55+00:00

Sanjay Raut Controversy: क्या आंदोलन की आड़ में देश को सुलगाने की साजिश है? | Albania Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T16:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers