Responsive Scrollable Menu

Marco Rubio और S Jaishankar के बीच Mumbai में अहम बैठक, रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को मुख्य रूप से ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक बातचीत की। यह बातचीत दोनों देशों के संबंधों में जारी तनाव के बीच हुई। जयशंकर और रुबियो की यह मुलाकात, अमेरिका के शीर्ष राजनयिक के मुंबई पहुंचने के कुछ ही समय बाद हुई।

वह भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं; इससे पहले, विदेश मंत्री के तौर पर उनकी पहली भारत यात्रा लगभग पांच महीने पहले हुई थी। जयशंकर के साथ बातचीत से पहले रुबियो ने ताज स्मारक का दौरा किया और 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पचक्र अर्पित किया। इन हमलों में छह अमेरिकी नागरिकों सहित कई लोग मारे गए थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, “मुंबई में, भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और मैंने ऊर्जा सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग पर चर्चा की, और साथ ही अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के महत्व को दोहराया।” शीर्ष राजनयिक ने भारत-अमेरिका ऊर्जा संबंधों और साथ ही बुधवार को जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिफाइनरी की अपनी यात्रा के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा, “ऊर्जा को इस्तेमाल के लायक बनाने के लिए, आपको उसे शोधित करना पड़ता है। आपके पास एक ऐसी कंपनी है जिसके पास शोधन की बहुत बड़ी क्षमता है।

मुझे लगता है कि मुझे उनसे बात करनी चाहिए, खासकर तब जब इसमें अलग-अलग देश शामिल हों।” उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी कंपनी के पास जा रहे हैं, जिसके पास शोधन की बहुत बड़ी क्षमता है। उनसे इस बारे में बात करना बिल्कुल सही रहेगा। अगर आप उनसे बात नहीं करेंगे, तो किसी चीज को समझना या यह देखना बहुत मुश्किल होगा कि क्या संभावनाएं हैं।” अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “भारत ने बार-बार अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाने की इच्छा जताई है, जो कि एक समझदारी भरा कदम है। ऐसा रातों-रात कर पाना आसान नहीं है।” रुबियो ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने इस दिशा में काफी अच्छी प्रगति की है, और यह देखकर हमें खुशी है। लेकिन आखिरकार, बात सिर्फ रूसी तेल की नहीं है; बल्कि यह भारत की अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की इच्छा के बारे में है, और हमें लगता है कि हम भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए एक स्रोत बन सकते हैं।” उन्होंने कहा, “हमने वेनेजुएला और अन्य देशों के बारे में चर्चा की है, और मुझे लगता है कि विविध ऊर्जा पोर्टफोलियो वाले मजबूत सहयोगी होना हमारे हित में है।” अपनी इस यात्रा से पहले रुबियो ने उज्बेकिस्तान में कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के ‘‘बेहद करीब’’ है।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा शुल्क में छूट देने का फैसला इसी से जुड़ा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और रूसी तेल के पांच सबसे बड़े खरीदारों, जिनमें भारत भी शामिल है, पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को निलंबित कर दिया था। रुबियो ने कहा, ‘‘हम अभी भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

हम ऐसा करने के बहुत करीब हैं। इसलिए जब राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी छूट या इस तरह के अन्य मामलों पर कोई फैसला लेते हैं तो हम इन बातों को भी ध्यान में रखते हैं।’’ भारत और अमेरिका 2025 की शुरुआत से ही एक प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य शुल्क संबंधी विवादों को सुलझाना, गैर-टैरिफ बाधाओं को हटाना और दोनों देशों के बीच बाजार तक पहुंच को बढ़ाना है।

भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में उसके सामान पर उसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर शुल्क दरें लागू हों। जयशंकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता अब समझौते के अंतिम चरण के करीब पहुंच रही है। पिछले साल अमेरिका द्वारा भारत पर दंडात्मक शुल्क लगाए जाने और ट्रंप द्वारा मई 2025 में भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव को कम करने में अपनी भूमिका के दावे किए जाने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में काफी गिरावट आई थी।

ट्रंप के इन दावों पर भारतीय अधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अमेरिका की नयी आव्रजन नीति और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के फैसले ने भी भारत-अमेरिका संबंधों में गिरावट में योगदान दिया। इसके अलावा, जब अमेरिका ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और विप्रो जैसी प्रमुख वैश्विक और भारतीय आईटी कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रीन-कार्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम को सीमित करने का फैसला किया तो दोनों देशों के संबंधों में और अधिक तनाव आ गया।

Continue reading on the app

Rajnath Singh ने दुशान्बे में की बैठक, Marco Rubio पहुंचे भारत, शाम के मुख्य समाचार

भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

वि18: एससीओ राजनाथ बैठक राजनाथ सिंह ने ईरानी उपराष्ट्रपति और ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की दुशान्बे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दुशान्बे में एससीओ शासनाध्यक्षों की बैठक से इतर ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ और ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसूलजादा से मुलाकात की तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की।

प्रादे95: भारत अमेरिका लीड रुबियो अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मुंबई पहुंचे; व्यापार समझौते और ऊर्जा पर रहेगी नजर नयी दिल्ली/मुंबई, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना और पश्चिम एशिया संकट पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

दि13: कांग्रेस परिसीमन क्या परिसीमन विधेयक फिर से पारित कराने का प्रयास करेगी सरकार : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र का सरकार की ओर से दिए गए जवाब का हवाला देते हुए मंगलवार को सवाल किया कि क्या लोकसभा में पराजित हो चुके संविधान संशोधन विधेयक को फिर से लाने और ‘‘महालंकित दो-तिहाई बहुमत’’ से इसे पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है ?

दि27: राहुल आरएसएस आरएसएस ‘विशुद्ध पुरुषवादी, संविधान विरोधी’; उसकी सोच के खिलाफ लड़ना खुशी देता है : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह ‘‘विशुद्ध पुरुषवादी और संविधान विरोधी’’ संगठन है, जो महिलाओं को पुरुषों की ‘‘संपत्ति’’ मानता है।

प्रादे17: महाराष्ट्र आरएसएस लीड भागवत आंदोलन राजनीतिक स्वार्थ का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं: मोहन भागवत नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं।

प्रादे115: पंजाब दूसरी लीड शाह पंजाब: शाह ने मादक पदार्थ का मुद्दा उठाने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार से मुलाकात की चंडीगढ़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के संगरूर में मादक पदार्थ की समस्या का मुद्दा उठाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की।

प्रादे80: राजस्थान कांग्रेस दूसरी लीड धरना बराला से ‘मारपीट’ मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेताओं का जयपुर आयुक्तालय पर धरना जयपुर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की नेता ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने जयपुर पुलिस आयुक्तालय के गलियारे में रातभर धरना दिया। इन नेताओं ने रात भी वहीं गलियारे में बिताई।

वि4: संरा भारत हथियार भारत ने आतंकवाद से जुड़े तत्वों के हाथ में संवेदनशील हथियार तकनीक पड़ने को लेकर सतर्क किया संयुक्त राष्ट्र, भारत ने आतंकवादियों के हाथ विनाशकारी हथियार लगने के जोखिम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वैश्विक समुदाय से आह्वान किया है कि वह संवेदनशील तकनीक के हस्तांतरण को लेकर सतर्क रहे, खासकर उन लोगों के मामले में जिनका शस्त्र प्रसार और आतंकवाद से पुराना नाता रहा है।

अर्थ19: रूबियो भारत रिफाइनिंग भारत रिफाइनिंग महाशक्ति है: अमेरिकी विदेश मंत्री मुंबई, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को भारत को रिफाइनिंग महाशक्ति करार दिया और कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल के उत्पादन को लेकर रिलायंस के साथ चर्चा करेगा।

अर्थ17: भारत-न्यूजीलैंड लीड एफटीए भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू, प्रधानमंत्री लक्सन ने ऐतिहासिक करार बताया नयी दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया। इससे कपड़ा, चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे श्रम गहन क्षेत्रों सहित विभिन्न भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत भारतीय निर्यात की सभी शुल्क श्रेणियों को पहले दिन से शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की गई है।

खेल34: खेल एशियाड पैरा एथलेटिक्स निषाद निषाद कुमार किसी एक एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बने नागोया, निषाद कुमार ने मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में नए रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जिससे वह किसी एक एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए।

खेल13: खेल एशियाड पैरा भारत तीसरी लीड टेटे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को एशियाई पैरा खेलों में पांच कांस्य नागोया, रवि बेबी साहाना और प्राची दुबे एशियाई पैरा खेलों में स्टैंडिंग श्रेणी में पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई जबकि भारत ने मंगलवार को टेबल टेनिस में पांच कांस्य पदक जीते।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि16: अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ को लेकर क्यों छिड़ी है बहस, क्या वाकई सेहत के लिए हैं इतने नुकसानदेह? ग्लासबोरो (अमेरिका), अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ को लोग ज्यादा अच्छा नहीं मानते हैं। कई अध्ययनों में इन्हें कई तरह की दीर्घकालिक बीमारियों से जोड़ा गया है। पत्रकार और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को कवर करने वाले कई सोशल मीडिया इन्फुलएंसर इन्हें जहर तक बताते हैं। जनस्वास्थ्य के कुछ विशेषज्ञ इनके उत्पादन और उपभोग पर दुनिया भर में पूरी तरह रोक लगाने की मांग करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: हरमनप्रीत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को धोया, भारत ने 92 रनों से जीता मैच, , 3-0 से किया सूपड़ा साफ

IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 92 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. Tue, 20 Oct 2026 22:46:14 +0530

  Videos
See all

France Protest: फ्रांस में बिगड़े हालात..क्या कर रही सरकार? | #france #franceprotest #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:15:13+00:00

Cockroach Dahan: दिल्ली में फूंका गया कॉकरोच और CJP के नेताओं का पुतला | Dussehra | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers