Responsive Scrollable Menu

Malai Ghevar Recipe: राजस्थानी मलाई घेवर मुंह में घोलेगा अनूठी मिठास, खास मौकों पर इस तरह करें तैयार

Malai Ghevar Recipe: राजस्थानी मलाई घेवर को देखते ही मीठे के शौकीनों के मुंह में पानी आने लगता है। खास मौकों पर इसका मुंह में घुलता अनूठा स्वाद किसी को भी इस स्वीट डिश का दीवाना बना सकता है।  इसकी जालीनुमा बनावट, चाशनी की मिठास और ऊपर से जमी मलाई-रबड़ी की परत इसके स्वाद को स्पेशल बना देती है।

परफेक्ट घेवर बनाना एक कला है। सही घोल, सही तापमान और सही तकनीक से तैयार किया गया घेवर बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसदार होता है। अगर आप भी किसी खास मौके पर घर में शाही मिठाई बनाकर मेहमानों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो इस पारंपरिक रेसिपी को अपनाएं।

मलाई घेवर बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1/2 कप घी (ठंडा और जमे हुए रूप में)
  • 1 कप ठंडा पानी (जरूरत अनुसार)
  • 3-4 बर्फ के टुकड़े
  • 2 कप घी या रिफाइंड तेल (तलने के लिए)
  • 11/2 कप चीनी
  • 1 कप पानी (चाशनी के लिए)
  • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप गाढ़ी मलाई या रबड़ी
  • कटे हुए बादाम-पिस्ता
  • चांदी का वर्क (वैकल्पिक)

मलाई घेवर बनाने का तरीका

मलाई घेवर एक स्वादिष्ट स्वीट डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में घी और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह फेंटें, जब तक घी क्रीमी और सफेद न हो जाए। अब धीरे-धीरे मैदा मिलाएं और ठंडा पानी डालते हुए पतला, बहने वाला घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें और इसकी कंसिस्टेंसी छाछ जैसी हो।

एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए, तो उसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। चाशनी को गुनगुना ही रखें। इसके बाद एक गहरे और संकरे बर्तन में घी या तेल गरम करें।

Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Isabgol Benefits: पेट की समस्याओं में रामबाण है ईसबगोल! इन तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे बड़े फायदे

घी/तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो एक कलछी से ऊपर से धीरे-धीरे घोल बीच में डालें। घोल डालते ही उसमें जालीदार संरचना बनेगी। बीच में हल्का छेद बनाएं और इसी तरह 2-3 बार घोल डालकर परतें तैयार करें। जब घेवर सुनहरा हो जाए, तो सावधानी से निकालकर अतिरिक्त तेल निकाल दें।

तले हुए घेवर को गुनगुनी चाशनी में 1-2 मिनट के लिए डुबोकर निकाल लें। इससे घेवर में सही मिठास समा जाएगी। अब घेवर के ऊपर गाढ़ी मलाई या रबड़ी की परत लगाएं। कटे हुए मेवे और चांदी का वर्क लगाकर सजाएं। चाहें तो हल्का केसर दूध भी डाल सकते हैं। मलाई घेवर सर्व करने के लिए रेडी है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

स्वामी विवेकानंद के गुरु के नाम पर विवाद, तारिक रहमान का स्पाइसजेट को झटका; टॉप-5 न्यूज

स्वामी विवेकानंद के गुरु राम कृष्ण परमहंस की जयंती पर पीएम मोदी द्वारा किए गए पोस्ट पर विवाद शुरू हो गया है। ममता बनर्जी ने पीएम पर बंगाली  हस्तियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में उन्हें स्वामी नहीं बल्कि ठाकुर कहकर संबोधित किया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

शिवम दुबे बने टीम इंडिया के नए खेवनहार...टी20 वर्ल्ड कप में खूब उड़ा रहे चौके-छक्के, कोच-कप्तान के बने चहेते

shivam dube becomes silent match winner: शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में शिवम ने कई मौकों पर टीम न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि कई मैच भी जिताए. वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में 31 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर भारत को 200 के करीब पहुंचाया. Thu, 19 Feb 2026 23:37:13 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 20 FEBRUARY 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । कुंभ राशि । AQUARIUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:30:32+00:00

AAJTAK 2 । 20 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:30:29+00:00

इनके रील के चक्कर में मेरे बेटे की जान | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:35:01+00:00

Indore MBA Student Murder Case Live: पहले गर्लफ्रेंड को मारा फिर रात भर... | Indore Crime | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers