Responsive Scrollable Menu

कोपिली हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट 10 दिनों में पूरा हो जाएगा: असम सीएम

गुवाहाटी, 19 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को असम विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Continue reading on the app

Dangal Full: Shankaracharya के अपमान के मुद्दे से UP में Brahman Votes पर असर पड़ेगा? | Sahil Joshi

उत्तर प्रदेश में चल रही शिखा पर सियासत, क्योंकि 18 जनवरी को प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ स्नान को जा रहे साधु-संतों-बटुकों के साथ मारपीट हुई थी. विपक्ष ने इसकी कड़ी निंदा की. दोनों डिप्टी सीएम ने भी इसे गलत बताया और जांच से लेकर कार्रवाई तक का आश्वासन दिया. वो तो कुछ नहीं हुआ लेकिन महीने भर बाद अब चोटी की सियासत फिर गरम हो गई क्योंकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चोटी के सम्मान में 101 बटुकों को घर बुलाकर फूल बरसाये और मिठाइयां खिलाईं. समाजवादी पार्टी कह रही है कि महीने भर की देरी के बाद डैमेज कंट्रोल की ये कोशिश बेकार है...उधर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी इससे संतुष्ट नहीं हैं. यूपी सरकार को गौरक्षा वाले मसले पर 11 मार्च की डेडलाइन दे रखी है लेकिन इन सब के बीच यूपी में एक और गतिविधि चल रही है. संघ प्रमुख 2 दिनों से लखनऊ में हैं. कल सीएम योगी से मिले, आज दोनों डिप्टी सीएम से अलग अलग मुलाकात हुई...इन मुलाकातों के मायने क्या हैं और क्या ये महज संयोग है कि जब मोहन भागवत लखनऊ में हैं तभी बटुकों का सम्मान किया जा रहा है क्या यूपी में ब्राह्मण की नाराजगी वाला जो डिस्कोर्स समाजवादी पार्टी आगे बढ़ा रही है, उससे निपटने में बीजेपी की ये कोशिशें कामयाब हो पाएंगी? #upbjp #cmyogi #swamiavimukteshwaranand #akhileshyadav #dangal #sahiljoshi #aajtakdigital #tvchunks #brajeshpathak #keshavprasadmaurya #uppolitics आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC Seeding: सुपर-8 में क्यों भारत की सारे टेबल टॉपर्स से होगी टक्कर, क्यों प्री सीडिंग पर उठ रहे सवाल, समझें पूरा गणित

T20 World cup super 8 seeding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया। टूर्नामेंट का सुपर-8 स्टेज 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा लेकिन इस बार मैचों से पहले ही नया विवाद खड़ा हो गया। वजह है टूर्नामेंट का 'प्री-सीडिंग' फॉर्मेट, जिस पर फैंस सवाल उठा रहे। दरअसल इस बार सुपर-8 के लिए 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत और वेस्टइंडीज हैं जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहले राउंड में अपनी-अपनी ग्रुप टेबल में टॉप रहने वाली चारों टीमें एक ही ग्रुप में आ गई हैं। यही बात फैंस को खटक रही है।

टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत और श्रीलंका हैं इसलिए आईसीसी ने पहले से टीमों की संभावित जगह तय कर दी थी। इसे ही प्री-सीडिंग कहा जा रहा। आईसीसी का कहना है कि इससे टिकट, ब्रॉडकास्ट, यात्रा और लॉजिस्टिक्स प्लान करना आसान होता है। हालांकि फैंस इस तर्क से खुश नहीं हैं। 

भारत के साथ कौन-कौन?
सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत के साथ वेस्टइंडीज , साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ये तीनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में न सिर्फ टॉपर रहीं, बल्कि ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारीं थीं। इसी वजह से भारत को अपने सारे मुकाबले ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीमों से खेलने हैं।  

दूसरे ग्रुप में कौन पहुंचा?
दूसरी ओर ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड को जगह मिली है, जो अपने-अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहीं थीं। यानी कागज पर एक बैलेंस साधने की कोशिश की गई लेकिन नतीजा उल्टा आया। 

भारत का सुपर 8 शेड्यूल
22 फरवरी बनाम साउथ अफ्रीका 
26 फरवरी बनाम जिम्बाब्वे
1 मार्च बनाम वेस्ट इंडीज 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने इसे खेल की निष्पक्षता के खिलाफ बताया। एक यूजर ने लिखा कि लॉजिस्टिक्स को खेल से ऊपर रखना गलत है। चारों ग्रुप विनर एक ही ग्रुप में डाल देना अजीब है। वहीं एक अन्य फैन ने इसे 'जोक' बताते हुए कहा कि जब सभी टेबल टॉपर एक ही ग्रुप में हैं तो ग्रुप स्टेज में पहले या दूसरे नंबर पर आने का मतलब क्या रह जाता है। 

कुछ फैंस का मानना है कि इस सिस्टम से कई मैचों की अहमियत कम हो जाती है। एक पोस्ट में लिखा गया कि इससे ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले 'डेड रबर' जैसे हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बड़े मुकाबले कराने और ज्यादा कमाई के लिए ऐसा फॉर्मेट बनाया गया है।

विवाद के बीच अब नजरें सुपर-8 के मैचों पर हैं। इस चरण का पहला मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 22 फरवरी को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पल्लेकल में होगा, जबकि उसी दिन अहमदाबाद में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा।

23 फरवरी को मुंबई में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। 24 फरवरी को पल्लेकल में इंग्लैंड और पाकिस्तान भिड़ेंगे, जबकि 25 फरवरी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच होगा। 26 फरवरी को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका और चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे खेला जाएगा।

इसके बाद 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड कोलंबो में भिड़ेंगे। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला पल्लेकेले में होगा। सुपर-8 का आखिरी दिन 1 मार्च रहेगा, जब कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे, जबकि दिल्ली में जिम्बाब्वे का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर क्रिकेट ज्यादा चर्चा में रहता है या प्री-सीडिंग का विवाद।

Fri, 20 Feb 2026 17:43:22 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Speech: बजट सत्र 2026-27 में CM योगी का संबोधन | UP Budget Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:13:33+00:00

Prahar LIVE: Trump का Pakistan पर कब्जा! | Kim Jong Un | Congress Protest | Rahul Gandhi Vs PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:09:06+00:00

इंडी गठबंधन का उठ गया राहुल से भरोसा | INDIA Alliance | Rahul Gandhi | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:17:11+00:00

Nikhil Jain क्या बोल गए? | AI Summit | Congress | Rahul Gandhi | Goonj with Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers