Responsive Scrollable Menu

लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा गिरफ्तार:11 दिन से फरार थी, यूपी एसटीएफ ने बहन-ड्राइवर के साथ नागपुर से पकड़ा

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्या की आरोपी लिवइन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा पर 50 हजार का इनाम था। वह 11 दिन से फरार थी। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। 18 अक्टूबर को नेपाल से वापस यूपी लौट आई। उसने ANI न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। श्रद्धा ने कहा- मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था। श्रद्धा इंटरव्यू देकर चली गई, लखनऊ पुलिस पकड़ नहीं पाई। तब यूपी STF को लगाया गया। श्रद्धा की बहन और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। यूपी STF चीफ अमिताभ यश ने बताया, श्रद्धा छोटे-छोटे लॉज में रह रही थी। वह बुर्के का इस्तेमाल कर रही थी। मोबाइल भी कम इस्तेमाल कर रही थी। 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी। श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा मिली थी। वह बुर्के में CCTV में कैद हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर पहले कार से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद तीनों ने वहां से फ्लाइट पकड़ी और महाराष्ट्र रवाना हो गए थे।

Continue reading on the app

Hero Splendor के आगे नहीं टिके Activa और Classic 350 जैसे मॉडल, सितंबर 2026 में बंपर सेल

भारत में सितंबर 2026 में किन बाइक और स्कूटरों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया? बिक्री के मामले में Hero Splendor एक बार फिर नंबर-1 रही, जबकि Honda Activa ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया. इस लिस्ट में Honda Shine, TVS Jupiter, Bajaj Pulsar और Royal Enfield Classic 350 जैसे पॉपुलर मॉडल भी शामिल हैं. जानिए टॉप 10 टू-व्हीलर्स की बिक्री के आंकड़े, सालाना ग्रोथ और उनके खास फीचर्स.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: एक्सीडेंट से व्हीलचेयर तक सिमटी जिंदगी, अब आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर दिखाया जज्बा

मेरठ के रहने वाले आयुष वर्मा ने पैरा गेम्स में 2 दिन में 2 मेडल अपने नाम कर लिए. इस गोल्ड मेडल से 24 घंटे पहले उन्होंने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया था. Wed, 21 Oct 2026 07:41:25 +0530

  Videos
See all

Pak Declares Emergency:खैबर पख्तूनख्वा की खदानों, 7 ट्रिलियन डॉलर पर कब्जा मकसद ? Imran khan, Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T03:30:34+00:00

Hindi News: रिजीम चेंज पर राउत का बहुत बड़ा बयान, कहा- 'रिजीम चेंज क्या होता है राहुल को लौटने...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T03:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers