भारत में त्यौहारों के बावजूद स्मार्टफोन की बिक्री 26% घटी:3.58 करोड़ फोन बिके, 10 साल में सबसे कम; वजह- महंगी चिप से दाम बढ़े
फेस्टिव सीजन के बावजूद भारत में पिछले 3 महीने में नए स्मार्टफोन की बिक्री 26% घट गई है। मार्केट रिसर्च फर्म 'Omdia' के मुताबिक, जुलाई से सितंबर के बीच देशभर में कुल 3.58 करोड़ फोन ही बिके। साल 2016 के बाद यानी पिछले 10 साल में यह किसी भी तिमाही का सबसे कम है। स्मार्टफोन के लगातार बढ़ते दाम और लोगों का पुराने फोन को ही लंबे समय तक इस्तेमाल करना इसकी सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। बिक्री घटने की 4 मुख्य वजहें
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका, बना दिया महारिकॉर्ड
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करके एक ऐसा ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी बाएं हाथ का गेंदबाज नहीं कर सका. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गकेरबाह में खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 450वां विकेट पूरा किया. इसी के साथ मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बन गए हैं. खास बात यह है कि स्टार्क ने गेंदों के लिहाज से दुनिया में सबसे तेज 450 विकेट लेने का महान रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
450 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क ने अफ्रीकी बल्लेबाज वियान मुल्डर को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे किए. इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में 450 विकेट का जादुई आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले क्रिकेट इतिहास में कोई भी लेफ्ट-आर्म स्पिनर या तेज गेंदबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच सका था.
गेंदों के मामले में बने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज, मैकग्रा को पछाड़ा
मिचेल स्टार्क ने इस मैच में सिर्फ 450 विकेट ही पूरे नहीं किए, बल्कि उन्होंने सबसे कम गेंदें फेंककर इस आंकड़े तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने सिर्फ 20577 गेंदों पर अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं. ऐसा करके उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने इसके लिए 23,474 गेंदें ली थीं. स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में हर 45 गेंद पर एक विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं.
ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज
अपने 109वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल करने के साथ ही स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. कंगारू टीम के लिए सबसे ऊपर शेन वॉर्न (708 विकेट) हैं, जिनके बाद नाथन लियोन (573) और ग्लेन मैकग्रा (563) का नंबर आता है. स्टार्क अब 450 विकेटों के साथ इस एलीट लिस्ट में मजबूती से शामिल हो गए हैं.
गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी दिखाया दम
36 साल के मिचेल स्टार्क की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि वह केवल गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं. 450 टेस्ट विकेट लेने के साथ-साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2500 से अधिक रन भी बनाए हैं, जो उनकी शानदार ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है. इस समय दुनिया के तेज गेंदबाजों में वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, नंबर-1 पर श्रीचरणी और नंबर-2 पर दीप्ति शर्मा शर्मा का कब्जा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







