MLC चुनाव से लेकर मिशन-2027… राजा भैया से क्यों मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी?
मौत के कुएं में बुलेट लेकर उतरा स्टंटबाज, दीवार पर दौड़ाई भारी बाइक, फिर हैंडल छोड़ दिखाया टशन!
मेलों और सर्कस में आपने ‘मौत का कुआं’ जरूर देखा होगा, जहां स्टंटबाज तेज रफ्तार से बाइक और कार चलाकर लोगों को हैरान कर देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक ने भारी-भरकम रॉयल एनफील्ड बुलेट के साथ ऐसा स्टंट किया कि देखने वाले भी दंग रह गए. वीडियो में युवक सफेद बुलेट को लकड़ी की ऊंची दीवारों पर दौड़ाता नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि बाइक के दीवार पर चक्कर काटते समय वह अचानक दोनों हाथ हैंडल से छोड़ देता है और दर्शकों की तरफ हाथ हिलाने लगता है. युवक का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. वीडियो को देखकर कुछ लोग उसके संतुलन और बाइक चलाने के कौशल की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे बेहद जोखिम भरा स्टंट बता रहे हैं. भारी बाइक के साथ इस तरह के करतब जानलेवा हो सकते हैं, इसलिए इन्हें देखकर खुद आजमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. Video Credit: X-@gharkekalesh
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








