Responsive Scrollable Menu

Papankusha Ekadashi 2026: 21 या 22 अक्टूबर... कब है पापांकुशा एकादशी? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Papankusha Ekadashi 2026: सनातन धर्म में पापांकुशा एकादशी का खास महत्व होता है. यह व्रत हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का उपवास करने और श्रीहरी विष्णु की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से कई पुण्य प्राप्त होते हैं. इस वर्ष पापांकुशा एकादशी की तिथि को लेकर बहुत कंफ्यूजन बना हुआ है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि कब एकादशी मनाई जाएगी और इसका महत्व क्या है.

पापांकुशा एकादशी 2026 की सही तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 21 अक्टूबर को दोपहर 02:11 मिनट पर हो रहा है. वहीं, इस तिथि का समापन 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02:47 मिनट पर होगा. ऐसे में पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 तारीख को रखना अत्यंत शुभ रहेगा. 

पापांकुशा एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:32 ए एम से 05:22 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 04:57 ए एम से 06:12 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:35 ए एम से 12:21 पी एम
  • अमृत काल- 01:18 पी एम से 02:58 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:40 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:44 पी एम से 06:09 पी एम

ये भी पढ़ें- Dussehra Ravan Dahan 2026: आज दशहरा के शुभ अवसर पर जानें कब होगा रावण दहन? नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व

पापांकुशा एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पापांकुशा एकादशी के दिन श्रद्धापूर्वक उपवास करने, भगवान विष्णु की पूजा करने और दान करने से व्यक्ति के पापों से मुक्ति मिलती है. साथ ही पुण्य फल भी प्राप्त होते हैं. मान्यता है कि पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आऐती है. इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है. 

पापांकुशा एकादशी 2026 का पारण कब किया जाएगा?

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर होगा. पापांकुशा एकादशी व्रत के पारण की तारीख और शुभ मुहूर्त इस प्रकार होगा-

  • व्रत पारण की तिथि- 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
  • पारण का समय- सुबह 05:51 मिनट से लेकर सुबह 08:08 मिनट तक रहेगा
  • द्वादशी तिथि का समापन-  23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02:35 मिनट पर होगा

पापांकुशा एकादशी पूजन विधि

  • इस दिन आपको सुबह स्नान करना है और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें. 
  • इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल छिड़कें. अब एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. 
  • अब भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाएं और उन्हें चंदन, अक्षत, तुलसी दल, पीले फूल और फल अर्पित करें.
  • पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध से बनी मिठाइयों, खीर, बर्फी तथा पीली चीजों का भोग चढ़ा सकते हैं.
  • इसके पश्चात विष्णु मंत्रों का जाप करें. इसके बाद भगवान विष्णु की चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें.
  • एकादशी के दिन व्रत कथा का पाठ अवश्य करें. इस कथा को पढ़ने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है.
  • पूजा के बाद जरूरतमंदों को अन्न, भोज, फल और वस्त्रों का दान करना चाहिए.

भगवान विष्णु के मंत्र

  1. ऊं नमोः नारायणाय
  2. ऊं नमोः भगवते वासुदेवाय॥
  3. ऊं श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

विष्णु शान्ताकारम् मंत्र

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

मंगलम भगवान विष्णु मंत्र

मंगलम भगवान विष्णुः, मंगलम गरुडध्वजः।
मंगलम पुण्डरी काक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥

ये भी पढ़ें- Vijayadashami 2026: विजयदशमी पर करें भगवान राम के नाम का जाप, राम जी की आरती और चालीसा का पाठ, हर काम में मिलेगी सफलता

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Upcoming Movies This Week: इस हफ्ते बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, 'उड़ता तीर' समेत रिलीज होंगी 8 फिल्में

Upcoming Movies This Week: अक्टूबर के इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्मों की भरमार होने वाली है. 23 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' तक, कुल 8 हिंदी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली सभी फिल्मों की लिस्ट-

1. उड़ता तीर (Udta Teer)

इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता तीर' है.  इसकी कहानी बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी अफसर की है, जो एक गुप्त मिशन पर भारत आता है. लेकिन यहां एक हादसे के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है, जिसके बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) लीड रोल में है. इनके अलावा बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस और राम कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

2. तू है मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की फिल्म 'तू है मेरी किरण' भी 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. ये फिल्म प्यार और जुनून की कहानी है, जो समर और किरण के रिश्ते के आसपास घूमती है. इसमें रोमांस के साथ रहस्य और रोमांच भी देखने को मिलेगा. करण रावल के निर्देशन में बनी ये सुपरनैचुरल रोमांटिक थ्रिलर अपनी कहानी और किरदारों के जरिए दर्शकों को एक अलग एक्पीरियंस देगी.

3. तुम मेरे हो (Tum Mere Ho)

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) की फिल्म तुम मेरे हो, लंबे समय से चर्चा में हैं. वहीं, अब ये फिल्म भी इस हफ्ते की रिलीज लिस्ट में शामिल है. . इसकी कहानी एक ऐसे स्काईडाइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी प्यार में पड़ने के बाद बदल जाती है. प्यार से शुरू हुआ यह सफर शादी तक पहुंचता है, लेकिन इस रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी आते हैं. इस फिल्म से ईशा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. वहीं, फिल्म में शान आर ग्रोवर और अनुष्का लुहार भी अहम रोल में नजर आएंगी.

4. काली खेती (Kali Kheti)

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और शरद केलकर जैसे कलाकारों की फिल्म 'काली खेती' ग्रामीण माहौल में बुनी गई कहानी लेकर आ रही है. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें गांव की पृष्ठभूमि के बीच रहस्य और रोमांच देखने को मिलेगा. हारिस इम्तियाज खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आशिफ और काजी के बीच होगी भयंकर लड़ाई, राशन टास्क में घर का बड़ा रूल तोड़ेंगे स्काउट

5. पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Dusri Baar)

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' छह पुराने दोस्तों की कहानी दिखाती है. ये दोस्त ग्रेजुएशन के करीब 10 साल बाद एक वेकेशन पर मिलते हैं, जहां पुरानी यादों के साथ उनके रिश्तों के नए पहलू भी सामने आते हैं. अनुज सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य और सरगुन कौर लूथरा नजर आएंगे. ये फिल्म भी 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

6. मैं ना रहा मेरा (Main Na Raha Mera)

फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' भी इस वीक रिलीज होने वाली है. ये फिल्म एक अधूरे प्यार की कहानी है. इसमें राज नाम के शख्स को सिमरन से प्यार हो जाता है, लेकिन उसका प्यार एकतरफा रह जाता है. दोनों के बीच 12 साल की दूरी आ जाती है. इसके बाद किस्मत उन्हें सिमरन की शादी के मौके पर फिर आमने-सामने ले आती है. अब इतने साल बाद दोनों की मुलाकात क्या मोड़ लेगी, यही कहानी का दिलचस्प हिस्सा है. अमित कसारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) और दिविता राय मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

7. दूसरा (Doosra)

अभिनय देव के निर्देशन में बनी  'दूसरा' एक  स्पोर्ट्स ड्रामा  फिल्म है. जिसमें प्लाबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल, समिधा गुरु, त्विशा जोशी और कृष्णा गोकानी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म 'दूसरा' की कहानी साल 2002 के ऐतिहासिक नेटवेस्ट फाइनल से जुड़ी है. उस समय भारतीय क्रिकेट टीम की जीत ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया था. फिल्म इसी घटना के बीच एक छोटी लड़की की कहानी भी सामने लाती है, जो सच बोलने की हिम्मत जुटाती है.

8. लिटिल थॉमस (Little Thomas)

  Sports

Video: मोहम्मद शमी ने खुद बताया क्यों नहीं हो रहा उनका भारतीय टीम में सेलेक्शन

मोहम्मद शमी ने कहा कि वे भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। टीम में चयन या अनुबंध न होने पर भी वे डोमेस्टिक क्रिकेट का आनंद लेते हैं और टीम के प्रति अपनी वफादारी को महत्वपूर्ण मानते हैं। उम्मीद और लक्ष्य हमेशा बने रहने चाहिए. Tue, 20 Oct 2026 17:52:57 +0530

  Videos
See all

Shiva Sharma Case Update:शिवा केस में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तार पर ADG यश ने सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:31+00:00

Command center With Gaurav Arya: क्यों मार्को रुबियो जाने वाले है जामनगर? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:25+00:00
Top publishers