Responsive Scrollable Menu

कबाड़ी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 6 महीने बाद लौटाया मालिक को लौटाया 10 तोला सोना

आज के समय में जब बेईमानी और स्वार्थ की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, ऐसे दौर में हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके से आई एक घटना ने इंसानियत और ईमानदारी पर भरोसा मजबूत किया है. भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले एक कबाड़ व्यापारी ने 100 ग्राम (करीब 10 तोले) सोने के गहने छह महीने बाद उनके असली मालिक को लौटा दिए. यह गहने गलती से कबाड़ में बिक गए थे.

चोरी से बचाने की कोशिश बनी भूल

भगत सिंह कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा पिछले वर्ष जनवरी में परिवार सहित कुंभ मेले में गए थे. घर से बाहर जाने के कारण उन्होंने अपने कीमती सोने के गहनों को सुरक्षित रखने के लिए एक डिब्बे में बंद कर बोरे में रख दिया, ताकि चोरों की नजर से बचा सकें.

दीपावली की सफाई के दौरान घर का पुराना सामान अलग करते समय परिवार को यह याद नहीं रहा कि उसी बोरे में सोना भी रखा हुआ है. अनजाने में वह बोरा अन्य कबाड़ के साथ स्थानीय कबाड़ी व्यापारी हाजी अख्तर खान को बेच दिया गया. किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस सामान को बेकार समझकर बेचा जा रहा है, उसके भीतर लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के गहने रखे हैं.

चार महीने बाद खुला राज

समय बीतता गया। दिवाली पूजन के दौरान परिवार को अचानक याद आया कि सोने के गहने जिस डिब्बे में रखे थे, वह तो कबाड़ के साथ चला गया. परिवार के होश उड़ गए। तुरंत कबाड़ी से संपर्क किया गया.

हाजी अख्तर खान ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और अपने गोदाम में रखे कबाड़ को खंगालना शुरू किया. कई दिनों की तलाश के बाद आखिरकार वह डिब्बा मिल गया, जिसमें सोने के गहने सुरक्षित रखे थे.

पुलिस की मौजूदगी में लौटाए गहने

कबाड़ी व्यापारी ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए गहने अशोक शर्मा के परिवार को लौटा दिए. यह पूरा घटनाक्रम एसीपी जितेश मल्होत्रा की मौजूदगी में संपन्न हुआ, ताकि किसी तरह का विवाद न रहे. परिवार की आंखों में खुशी और राहत साफ दिखाई दे रही थी.

इंसानियत का मजबूत संदेश

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है. हाजी अख्तर खान ने बिना किसी लालच के लाखों रुपये के गहने लौटाकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है. यह कहानी बताती है कि सच्चाई और भरोसा किसी धर्म या जाति से नहीं बंधे होते.

बल्लभगढ़ की इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दुनिया में अच्छाई अभी बाकी है बस उसे पहचानने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें - कहां लगी सोना बेचने के लिए लंबी कतार, क्या इसकी वजह?

Continue reading on the app

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे कई टैक्स नियम, PAN से ITR तक आम लोगों को होगा फायदा

New Financial Year 1 April 206: फरवरी खत्म होने को है और नया फाइनेंशियल ईयर आने वाला है। देश में 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा। इसके साथ ही पर्सनल फाइनेंस से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होंगे

Continue reading on the app

  Sports

'वह माइक हेसन का लाडला है,' पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज का शादाब खान पर फूटा गुस्सा, ससुर का तो सम्मान करो

Basit Ali on Shadab Khan press conference reactions: पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का सफर चुनौतीपूर्ण है और ऐसे समय में टीम के अंदरूनी मतभेद और पूर्व खिलाड़ियों की नाराजगी टीम के मनोबल को प्रभावित कर सकती है. शादाब खान को अपनी गेंदबाजी में निरंतरता लानी होगी, वरना बासित अली जैसे दिग्गजों के तीखे वार जारी रहेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शादाब अपने प्रदर्शन से इन आलोचकों का मुंह बंद कर पाते हैं या फिर पाकिस्तान का यह विश्व कप अभियान विवादों की भेंट चढ़ जाता है. Thu, 19 Feb 2026 19:23:10 +0530

  Videos
See all

The Kerala Story 2: मोहम्मद अली जिन्ना पहला लव जिहादी था- Director Kamakhya Narayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:38:11+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: AI कितनी नौकरी खा जाएगा, PM Modi के जवाब ने चौंका दिया ? |TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:01+00:00

Naravane Book Controversy: General G D. Bakshi ने MM Naravane को लेकर दिया चौकाने वाला बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:03+00:00

Iran के खिलाफ America की सबसे बड़ी तैयारी #shorts #iran #america #usirantension #usiranconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers