Congress के साथ सीट बंटवारे पर बोले सपा नेता Udayveer Singh 'नंबरों की चर्चा गठबंधन के हित में नहीं'
दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक और सीट नंबर की दावेदारी पर बोले कांग्रेस अपनी internal मीटिंग में क्या तय करती है क्या विचार रखती है वह उसे पर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता है। जब उनके आधिकारिक लोग हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे तभी यह बातें होगी कि किस फार्मूले से सीट बंटेगी, बिना फार्मूले के सीट नहीं तय होती। आंकड़े पूरे प्रदेश में सबके पास हैं। हम लोग तो संदेशवाहक हैं। निर्णय लीडर्स ही करते हैं। कांग्रेस की बैठक से निकले सीट नंबर्स पर कहा सीटों का नंबर बताना या चर्चा करना गठबंधन विरोधी काम है। हर दल ज्यादा सीट चाहता है, हम भी ज्यादा चाहते हैं, वह भी ज्यादा चाहते हैं। टेबल पर जो बात होती है वह सच्ची बात होती है। हम कोई नंबर कहें फिर सामने वाला दूसरा नंबर दे, यह गठबंधन के हित में बात नहीं होती है। हमारे कार्यकर्ता फिर उम्मीद करने लगते हैं। सीटें एक तरफ से तो बाटेंगे नहीं दोनों दलों का अधिकार है। *गठबंधन धर्म के चलते मेरी टिप्पणी उनके खिलाफ ठीक नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि नंबर्स केवल टेबल पर ही होने चाहिए ऐसे बाहर नहीं आने चाहिए। हमारा आकलन इस बात पर नहीं होगा कि आप ज्यादा सीट ले लीजिए, आप बड़े हो गए और हम छोटे हो गए। अखिलेश यादव के बताए फार्मूला के हिसाब से तय होना चाहिए कि कौन-कौन सी सीट कौन जीत सकता है। कांग्रेस पार्टी के लोगों की क्या बात चल रही है उस पर क्या बोलें लेकिन अखिलेश यादव से किसी भी बात हुई है वह हर बात हम नहीं बता सकते। कांग्रेस की तरफ से अभी तय होना है की सीट लेने को लेकर कौन बात करेगा उसको लेकर टीम बनती है जो टीम अभी तक तो बनी नहीं है, इंटरनल बैठकों से कुछ तय नहीं होता। जब कांग्रेस की तरफ से टीम बनेगी तब ही सीट शेयरिंग की बात शुरू होगी। On Azam Khan and AIMIM allegations अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने के लिए रामपुर दौरे पर बोले आजम खान से पारिवारिक रिश्ता है, सबसे बड़े नेताओं में शुमार है समाजवादी पार्टी के। आजम खान के साथ घोर अन्याय लगातार हो रहा है। लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश उनके और उनके परिवार के संपर्क में रहती है। सपा लगातार उनकी राय राजनीतिक घोषणा पर लेटी रहती है। ओवैसी की पार्टी के बयान की डर की वजह से रामपुर जा रहे हैं पर बोले अगर वैसे इस बात से खुश है तो खुश रहे हम क्यों उन्हें दुखी करना चाहेंगे हमारी लड़ाई तो बीजेपी से है। ओवैसी से कोई परेशानी नहीं है। उन्हें गठबंधन भी करना है तो सीधे अखिलेश यादव से बात करें। ओवैसी अगर आजमगढ़ कैराना रामपुर में प्रचार कर रहे हैं तो करें उन्हें हक है, हम बीजेपी थोड़ी हैं जो किसी को रोकें। #samajwadiparty #akhileshyadav #congress #seatsharing #upolitics #upelections2027 #azamkhan #asaduddindowaisi #aimim #rajabhaiya #pankajchaudhary #bjp #hindinews #politicalnews #aajtak #latestnews #viralvideo #atwebvideos आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
CJP कार्यकर्ताओं का जेल जाना गांधीवादी सत्याग्रह:अभिजीत दीपके बोले-हमारे आंदोलन की नेपाल-बांग्लादेश जैसे सत्ता बदलाव वाले प्रदर्शनों से तुलना सही नहीं
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने मंगलवार को वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों की तुलना नेपाल और बांग्लादेश के सत्ता बदलाव वाले हिंसक प्रदर्शन से करना ठीक नहीं है। हमने हिंसा का रास्ता नहीं चुना दीपके ने कहा कि CJP के जेल में बंद कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका का शांतिपूर्वक जेल जाना गांधीवादी सत्याग्रह का सबूत है। दोनों मुस्कुराते हुए जेल गए और उनके मन में गुस्सा या नफरत नहीं थी। हमने हिंसा का रास्ता नहीं चुना। यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत के युवाओं के प्रदर्शनों की तुलना नेपाल, बांग्लादेश और फ्रांस के राजनीतिक प्रदर्शनों से की जा रही है। भारत के प्रदर्शन विदेशी आंदोलनों से अलग दीपके ने फ्रांस में हुए हिंसक युवा दंगों और बांग्लादेश-नेपाल के सत्ता बदलाव आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग लगातार उंगली उठाकर कहते हैं कि फ्रांस में देखिए क्या हो रहा है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। भारत में जो हो रहा है, उसे देखिए। यहां के अहिंसक रवैये पर ध्यान देने की अपील की। दीपके बोले- सौरव दास और आशुतोष दोनों को पता था कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से जेल भेजा जा रहा है। इसके बावजूद वे शांति से जेल गए। नेपाल-बांग्लादेश से तुलना पर जवाब दीपके ने कहा, लोग नेपाल या बांग्लादेश की बात करते हैं, लेकिन हमारे साथियों को देखिए। आप उनमें नफरत नहीं भर सकते। नफरत आपके अंदर है। हर कोई साफ देख सकता है कि आपकी नफरत ने इस देश को किस हालत में पहुंचाया है। हमारी असहमति की तुलना हिंसक सत्ता बदलाव से नहीं की जा सकती। यह वैसा ही है जैसा महात्मा गांधी ने किया था। उनके मुताबिक, गांधी सत्याग्रह के कारण जेल जाते समय शांति से गए थे। दीपके ने कहा, मैं उनके रिहा होने का इंतजार नहीं कर सकता। जेल से निकलकर फिर आंदोलन करेंगे दीपके ने कहा कि हिरासत और जेल की सजा आंदोलन का मनोबल नहीं तोड़ पाएगी। आंदोलन हिंसक भी नही होगा। दीपके ने कहा, अगर किसी को लगता है कि सौरव और आशुतोष को जेल में बंद करने से वे डर जाएंगे या टूट जाएंगे, तो ऐसा कभी नहीं होगा। दोनों बाहर आने के बाद भी उसी तरह मुस्कुराएंगे। वे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा लगाएंगे और महात्मा गांधी के शांति व अहिंसा के रास्ते पर चलते रहेंगे। हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी सौरव दास और आशुतोष रांका की शुरुआती पांच दिन की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हुई थी। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाकर 21 अक्टूबर तक कर दी गई है। फ्रांस के प्रदर्शनों पर रिपोर्ट और भारत में राजनीतिक आरोप फॉक्स न्यूज डिजिटल की 9 अक्टूबर को प्रकाशित जांच में फ्रांस के छात्र प्रदर्शन आंदोलन और उससे जुड़े समर्थकों के नेटवर्क से जुड़ी 50 संस्थाओं की पहचान की गई। जांच में आरोप लगाया गया कि कम्युनिस्ट, सोशलिस्ट और अति-वामपंथी समूह स्कूलों की स्थिति को लेकर हो रहे प्रदर्शनों का इस्तेमाल बड़े राजनीतिक और वैचारिक एजेंडे के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने भारत में चल रहे विपक्षी प्रदर्शनों को फ्रांस और यूरोप के अन्य देशों में जारी हिंसक अशांति से जोड़ने की कोशिशों को खारिज किया है। कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक है। पार्टी के मुताबिक, इसका केंद्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हैं। कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि ‘भारत विरोधी गिरोह’ भारत में सत्ता बदलाव की साजिश कर रहे हैं। BJP ने इस कथित साजिश की तुलना बांग्लादेश और फ्रांस में हालिया उथल-पुथल से की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak









