टाटा पंच EV फेसलिफ्ट कल लॉन्च होगी:421km की रेंज के साथ ADAS सेफ्टी और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹11-₹15 लाख
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV पंच ईवी का फेसलिफ्ट कल 20 फरवरी को भारत में लॉन्च करने जा रही है। पंच EV जनवरी 2024 पहली बार भारत में लॉन्च हुई थी। अब दो साल बाद इसे पहला बड़ा अपडेट दिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में अपडेटेडेट पंच ईवी का फर्स्ट लुक रिवील किया था। नया फेसलिफ्ट मॉडल काफी हद तक पंच के पेट्रोल (ICE) वर्जन से इंस्पायर्ड होगा, जिसे पिछले महीने ही अपडेट किया गया है। नई पंच EV 12.3 इंच की स्क्रीन, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी। वहीं, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और 360° कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके साथ पहली बार कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स भी दिया जा सकता है। नई पंच ईवी की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹11 से ₹15 लाख के बीच हो सकती है। कीमत और मुकाबला: मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है कार टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमतों का खुलासा 20 फरवरी को लॉन्चिंग के दौरान होगा। फिलहाल मौजूदा पंच ईवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख के बीच है। माना जा रहा है कि नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के बाद इसकी कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला सिट्रोएन eC3 और आने वाली हुंडई एक्सटर EV से रहेगा। एक्सटीरियर डिजाइन: बदला हुआ फ्रंट लुक और नए अलॉय व्हील्स फ्रंट प्रोफाइल: कार के अगले हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल और लाइट सेटअप में है। फेसलिफ्ट मॉडल में हेडलैम्प्स को जोड़ने वाली काली पट्टी को हटा दिया गया है। साथ ही कनेक्टेड LED DRLs के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। फ्रंट स्कफ प्लेट को भी नया किया गया है। साइड और रियर: साइड प्रोफाइल में नेक्सॉन ईवी से इन्सपायर्ड नए 'एरो-ऑप्टिमाइज्ड' अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो रेंज बढ़ाने में मदद करते हैं। पीछे की तरफ इसके पेट्रोल वर्जन की तरह कनेक्टेड LED टेल-लैम्प मिलने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन: कंपनी ने इसमें एक नया 'ब्राइट येलो' कलर पेश किया है, जो हैरियर के सनलिट येलो जैसा दिखता है। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ (डुअल टोन) का विकल्प भी मिलेगा। इंटीरियर: 12.3 इंच की बड़ी स्क्रीन और लग्जरी केबिन केबिन के अंदर कंपनी ने टेक्नोलॉजी और कंफर्ट पर फोकस किया है... डैशबोर्ड और डिस्प्ले: इसमें नया 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करेगा। सीटिंग और सनरूफ: प्रीमियम फील के लिए नई सीट अपहोल्स्ट्री और वेंटिलेटेड सीट्स दी जा सकती हैं। साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी रहेगा। स्टीयरिंग: टाटा का नया टू-स्पोक और इल्लुमिनेटेड लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील इसमें देखने को मिलेगा। परफॉरमेंस: 9.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मैकेनिकल तौर पर नई पंच ईवी में बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है। इसमें पहले की तरह दो बैटरी ऑप्शंस मिल सकते हैं। यह ईवी केवल 9.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 140kmph है। ईवी में दो ई-ड्राइव ऑप्शन है: एक 120bhp, 190Nm टॉर्क वर्जन और एक 80bhp, 114 एनएम टॉर्क वर्जन। कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन- 25kWh (मिड रेंज) और 35kWh (लॉन्ग रेंज) मिलेंगे। मिड रेंज ट्रिम में सिंगल चार्ज पर कार 315km और लॉन्ग रेंज में 421km तक की रेंज (MIDC) मिलेगी। स्टैंडर्ड में केवल 3.3kW AC चार्जर मिलता है, जबकि लॉन्ग रेंज में 7.2kW AC चार्जर के साथ 50kW DC फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। सेफ्टी फीचर्स: ADAS और 6 एयरबैग्स से होगी लैस ADAS टेक्नोलॉजी: पंच EV में रडार और कैमरा बेस्ड ADAS सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स होंगे। स्टैंडर्ड सेफ्टी: 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कार बनाएंगे।
Noida Schools Bomb Threat: परीक्षा के बीच नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप!
Noida Schools Bomb Threat: परीक्षा के बीच नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप! सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नोएडा के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वहीं, दिल्ली के भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नोएडा के कई स्कूलों को ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने स्कूलों में बम, डॉग स्क्वाड, कमांडो की टीम संग तलाशी अभियान चलाया और संदेशों के स्रोत की जांच शुरू की। #noidaschools #noida #breakingnews #bombthreats #rbharat Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat

























