Responsive Scrollable Menu

बेडशीट बार-बार हिलती है? इस आसान तरीका से हमेशा टाइट रहेगी!

How To Lay A Bedsheet Properly: बेडशीट को सही तरीके से बिछाना भी जरूरी है। अगर चादर ठीक से नहीं फैली या सिलवटें हैं, तो बिस्तर हमेशा अव्यवस्थित लगता है। होटल जैसी साफ और टाइट चादर पाने के लिए ये आसान ट्रिक अपनाएं, जिससे आपका बेड मिनटों में परफेक्ट और रिंकल-फ्री दिखेगा।

Continue reading on the app

Navitaire Outage: 'नेविटेयर' सर्वर डाउन होने से दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी! जानिए क्या होता है ये?

Navitaire Server Down: दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर सुबह करीब 6:45 बजे यह तकनीकी खराबी शुरू हुई। सिस्टम डाउन होने के कारण एयरलाइनों को यात्रियों का डेटा रजिस्टर में मैनुअली दर्ज करना पड़ा। बोर्डिंग पास और चेक-इन की प्रक्रिया धीमी होने से दिल्ली और मुंबई दोनों एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

Continue reading on the app

  Sports

Australia में इतिहास रचने उतरेगी Team India, T20 सीरीज जीतने के लिए बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

 भारतीय महिला टीम को अगर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार ऐतिहासिक श्रृंखला जीतनी है तो उसकी बल्लेबाजों को यहां शनिवार को तीसरे और आखिरी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान टीम की अनुभवी गेंदबाजी इकाई के खिलाफ एकजुट होकर आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। भारतीय महिला टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में तीनों प्रारूपों में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है। इसे बदलने के लिए भारत को यहां बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत है, जिसकी शुरुआत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से होगी।

 भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला

स्मृति और शेफाली दोनों ने शुरुआत तो की है लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाईंजिससे दूसरे मैच में भारत 164 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका। किम गार्थ, अनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनू की अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी ने इस मौके का फायदा उठाया। इन्होंने भारत की पांच बल्लेबाजों को सिर्फ सात रन के अंदर आउट कर दिया। लेकिन एडिलेड की पिच कैनबरा की पिच के मुकाबले अलग है और भारतीय बल्लेबाजों को यहां अपने पिक-अप शॉट्स पर भरोसा करना चाहिए।

एक बेहतरीन आउटफील्ड भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को बल्ले पर आती गेंद पसंद है और उन्हें यहां कुछ मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि मैदान की सतह चिकनी होने से जिम्मेदारी भारतीय तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर पर होगी कि वे अपनी लाइन एवं लेंथ में स्थिर रहें क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज किसी भी ढील का आसानी से फायदा उठा सकती हैं।

 युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल सबसे बड़ा खतरा हो सकती हैं जिन्होंने अब संन्यास ले चुकी मेग लैनिंग और एलिसा हीली के जाने के बाद पारी के आगाज की भूमिका को जिम्मेदारी से संभाला है। इनकी जगह भरना बहुत बड़ी बात है लेकिन 22 साल की यह खिलाड़ी अब तक कमाल की रही है। भारतीय तेज गेंदबाजों को वोल को रोकना होगा और स्पिनरों दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को भी बीच के ओवरों में योगदान देना होगा। वहीं सदरलैंड और ऐश गार्डनर के अलावा फोबे लिचफील्ड को शांत रखना भी जरूरी है।

 टीमें इस प्रकार हैं

 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फूलमाली, क्रांति गौड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनू (कप्तान), तहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम। मैच दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा।

Fri, 20 Feb 2026 14:03:28 +0530

  Videos
See all

Congress Protest At AI Impact Summit LIVE: टी-शर्ट उतारकर घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता, समिट में हंगामा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:43:15+00:00

शर्ट उतारकर AI समिट में पहुंचा यूथ कांग्रेस | #aisummit2026 #congress #youthcongress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:36:52+00:00

Congress Protest In Youth Congress LIVE: AI समिट में Youth Congress का भारी हंगामा ! |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:39:09+00:00

Nasimuddin Siddiqui: 2027 चुनाव से पहले बदलेगा यूपी की राजनीति का समीकरण? क्या बोले नसीमुद्दीन? N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:43:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers