Responsive Scrollable Menu

हर महीने Time पर आएंगे Periods, बस पीना शुरू कर दें यह असरदार Herbal Tea

हर महीने महिलाओं में पीरियड्स आना एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे में हर एक लड़की का सवाल होता है कि उनके पीरियड्स हर दूसरे महीने डिले हो जाते हैं, कभी 3-4 दिन तो कभी 1 हफ्ते तक भी पीरियड्स लेट हो जाते हैं और किसी-किसी महीने तो स्किप ही जाते हैं। अब मन में सवाल आता है कि क्या वाकई ये नॉर्मल है? इस बात को आप जरुर समझें कि यह नॉर्मल तो बिल्कुल भी नहीं है। पीरियड्स आपके हार्मोन्स का रिपोर्ट कार्ड होते हैं।
 
ऐसे में पीरियड्स में किसी भी तरह की गड़बड़ी सीधा इस तरफ इशारा करती है कि आपके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस है। अगर आप इसको मैनेज करना चाहते हैं, तो डाइट और लाइफस्टाल को बदलना बेहद जरुरी है। इसके साथ ही कुछ देसी नुस्खे भी आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। यदि आपके पीरियड्स अनियमित हो गए हैं या फ्लो कम आने लगा है, तो इस देसी चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं अपनी डाइट में बदलाव करके कैसे पीरियड्स को नॉर्मल किया जा सकता है।

 पीरियड्स को रेगुलर कर सकती है ये चाय

- अजवाइन पीरियड्स को रेगुलेट करने, डाइजेशन को सुधारने और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होने वाली ब्लोटिंग को कम करता है।

- दालचीनी हार्मोन्स को बैलेंस करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। 

- चेस्टबेरी के बीज प्रोजेस्टोरोन के लेवल को बैलेंस करते हैं और साइकिल को रेगुलर बनाने का काम करते हैं। 

- केसर को पारंपरिक रूप से महिलाओं के सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। यह गर्भाशय (यूट्राइन) की कार्यक्षमता को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है और मेंस्ट्रुअल साइकिल को नियमित बनाने में मदद करता है। नियमित और संतुलित सेवन से हार्मोनल संतुलन बेहतर हो सकता है, जिससे पीरियड्स से जुड़ी अनियमितताओं में राहत मिलती है।

- इससे आयरन का लेवल बेहतरीन होता है और शरीर को ताकत मिलती है।

- हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि ये चाय एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन को बैलेंस करती है और डाइजेशन को भी सुधारती है।

- जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज रहती है, उनके लिए भी ये चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।

- इस चाय के सेवन से पीरियड फ्लो भी खुलकर आता है। यदि आपको पीरियड्स में 1-2 दिन ब्लीडिंग आती है, तो इस चाय को जरुर पिएं। 

कैसे बनाएं ये देसी चाय?

- सबसे पहले आप एक पैन में पानी डालें।

- अब 1 चम्मच अजवाइन इसमें डालें।

- दालचीनी का 1 चुटकी पाउडर डालें।

- इसमें अब 1 चम्मच चेस्टबेरी के बीज डालें।

- इसमें केसर के 1-2 धागे डालें।

- अब इसमें गुड़ का 1 टीस्पून पाउडर डालें।

- इसे अच्छे से उबलने दें और फिर छानकर गुनगुना ही पिएं।

- बता दें कि, इसको आप साइकिल के 10वें दिन से पीना शुरु करना चाहिए। 

Continue reading on the app

EPFO Pension: प्राइवेट कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन को ₹9000 करेगी सरकार? समझिए क्या कहता है कैलकुलेशन

EPFO Pension: EPS 95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 से 9000 रुपये करने की मांग फिर तेज हुई है। वेतन सीमा 15000 से 25000 होने पर पेंशन में कितना फर्क पड़ेगा, कैलकुलेशन क्या कहता है और सरकार का रुख क्या है, समझिए पूरी तस्वीर।

Continue reading on the app

  Sports

सुपर संडे… सिर्फ साउथ अफ्रीका नहीं, बांग्लादेश से भी भिड़ेगा भारत, एक ही दिन में 2 मैच

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 22 फरवरी का दिन सुपर संडे साबित होने वाला है. फैंस को एक से बढ़कर एक दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये दोनों मैच अलग-अलग टूर्नामेंट और वेन्यू पर होंगे. Sat, 21 Feb 2026 08:53:13 +0530

  Videos
See all

Congress Protest in AI Summit | अखिलेश यादव ने AI समिट पर उठाए बड़े सवाल! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:13:09+00:00

Shorts : दूल्हा-दुल्हन के सामने चोर उड़ा ले गया 4 लाख | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:11:36+00:00

Iran-US War Update: खामेनेई जंग के लिए तैयार, '5000 कफन' देख ट्रंप हैरान! |Trump |Khamenei |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:15:01+00:00

Trump ने PM मोदी की तारीफ की, महान नेता और दोस्त बताया | India US Trade Deal | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:15:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers