Responsive Scrollable Menu

भारत में एआई की अपार संभावनाएं: सैम ऑल्टमैन

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को कंपनी के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बताया।

Continue reading on the app

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार:एपस्टीन मामले में नाम, 17 साल की लड़की से रेप के आरोप; शाही घर भी छीना जा चुका

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर से पकड़ा गया। दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रू ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि एंड्रयू ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने वर्जीनिया जिफ्रे के आरोपों को भी खारिज किया, जिन्होंने दावा किया था कि एपस्टीन ने उन्हें एंड्रयू के पास भेजा था। जिफ्रे की अप्रैल 2025 में आत्महत्या से मौत हो गई थी। प्रिंस एंड्रयू से शाही खिताब छीन लिए गए थे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने पिछले साल अक्टूबर में अपने छोटे भाई एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले लिए थी। उन्हें विंडसर स्थित उनके आलीशान घर ‘रॉयल लॉज’ को भी खाली करने का आदेश दिया गया। 65 साल एंड्रयू दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं। एंड्रयू का नाम लंबे समय से अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा रहा है। एंड्रयू को ड्यूक ऑफ यॉर्क का खिताब इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया था। शाही उपाधियां छिन जाने के बाद अब प्रिंस एंड्रयू को ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से जाना जाता है। पहले एंड्यू को ‘प्रिंस एंड्रयू ड्यूक ऑफ आर्क’ नाम से जाना जाता था। आरोप लगाने वाली वर्जिनिया की मौत प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली वर्जिनिया गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने आत्महत्या की थी। वर्जिनिया (41 साल) ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। वर्जिनिया ने अपने साथ हुए यौन शोषण और तस्करी का खुलासा किया था। उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थी, तभी एपस्टीन के नेटवर्क में फंस गई थीं। उसे कई प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इसी इंटरव्यू में वर्जिनिया ने ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था। वर्जिनिया कई साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं और यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं की वकील बन गई थीं। पिछले महीने 21 अक्टूबर को वर्जिनिया गिफ्रे का संस्मरण 'नो बॉडीज गर्ल' पब्लिश हुई, जिससे एक बार फिर से यह विवाद बढ़ गया। इस किताब को वर्जिनिया ने अपनी मौत से पहले ही पूरा कर लिया था। इसमें उसने अपने साथ हुए शोषण और न्याय के लिए लड़ाई की कहानी बताई है। वर्जिनिया की किताब में एंड्रयू से जुड़े 6 बड़े दावे 2021 में प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ केस दायर एंड्रयू ब्रिटिश नौसेना में अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने अस्सी के दशक में अर्जेंटीना के साथ हुई जंग में अपनी सेवाएं दी थीं। लेकिन वर्जिनिया के साथ नाम आने के बाद उनकी बहुत बदनामी हुई। 2019 में उन्होंने सभी शाही कर्तव्यों को छोड़ दिया था। इसके बाद वर्जिनिया ने साल 2021 में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था। गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वो 17 साल की थीं, तब जेफ्री एपस्टीन उन्हें एंड्रयू के पास ले गए थे और प्रिंस ने उनका यौन शोषण किया था। बाद में एंड्रयू और वर्जिनिया ने मिलकर करीब 12 मिलियन पाउंड (लगभग 125 करोड़ रुपए) में विवाद सुलझा लिया था। हालांकि एंड्रयू ने कोई गलती मानने से इनकार किया था। राजा की रेस में 8वें नंबर पर एंड्रयू ब्रिटेन के शाही परिवार में उत्तराधिकार का क्रम यानी ‘लाइन फॉर थ्रोन’ तय करता है कि राजा या रानी के बाद अगला शासक कौन बनेगा। भले ही हाल ही में किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू से उनकी की उपाधि और बाकी सारे शाही सम्मान छीन लिए हों, लेकिन एंड्रयू अब भी सिंहासन की दौड़ में आठवें स्थान पर हैं। ---------------------------------------- प्रिंस एंड्रयू से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... 1. ब्रिटिश किंग के छोटे भाई ने शाही उपाधियां छोड़ी:एप्सटीन सेक्स स्कैंडल में नाम आया था, चीनी जासूस से रिश्तों पर भी विवाद ब्रिटिश किंग चार्ल्स III के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू ने अपनी सभी रॉयल उपाधियां छोड़ने का ऐलान किया है। एंड्रयू ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि वे अब 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' जैसे टाइटल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। प्रिंस एंड्रयू का नाम यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन के केस में सामने आ चुका है। इसके अलावा पैसों की गड़बड़ी और एक कथित चीनी जासूस से रिश्तों को लेकर भी सवाल उठे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. ब्रिटिश प्रिंस पर आरोप लगाने वाली वर्जिनिया की मौत:14 साल पहले कहा था- प्रिंस एंड्रयू ने यौन शोषण किया; आरोप के बाद शाही परिवार से बेदखल ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली वर्जिनिया गिफ्रे की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने आत्महत्या की। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वर्जिनिया (41 साल) ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर बना सकता है इन 3 राशियों को धनवान, खुलेंगे भाग्य के द्वार!

शुक्र (Shukra) को एक नक्षत्र से निकलकर दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करने के लिए 13-14 दिन का समय लगता है। ज्योतिष गणना के अनुसार मई 2026 में इस ग्रह का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होने वाला है। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों को इससे फायदा होगा। वहीं कुछ लोगों … Fri, 20 Feb 2026 00:05:43 GMT

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 20 FEBRUARY 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । कुंभ राशि । AQUARIUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:30:32+00:00

AAJTAK 2 । 20 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:30:29+00:00

Indore MBA Student Murder Case Live: पहले गर्लफ्रेंड को मारा फिर रात भर... | Indore Crime | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:41:35+00:00

इनके रील के चक्कर में मेरे बेटे की जान | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T23:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers