रवींद्रनाथ टैगोर का परिवार था भारत का पहला कोयला कारोबारी, इस कंपनी से शुरू हुआ Coal का व्यवसायीकरण
टैगोर परिवार ने कैसे 191 साल पहले भारत की पहली कोयला कंपनी 'बंगाल कोल कंपनी' की नींव रखी। कोयले के व्यवसायीकरण की दिलचस्पी कहानी
The post रवींद्रनाथ टैगोर का परिवार था भारत का पहला कोयला कारोबारी, इस कंपनी से शुरू हुआ Coal का व्यवसायीकरण appeared first on Prabhat Khabar.
EAAA India Alternatives का IPO 26 अक्टूबर को आएगा, Edelweiss समूह बेचेगा हिस्सेदारी
। एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड का 1,200 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 26 अक्टूबर को खुलेगा। आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के मुताबिक, यह सार्वजनिक निर्गम 28 अक्टूबर को बंद होगा।
एंकर निवेशक 23 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत एडेलवाइस समूह अपनी हिस्सेदारी बेचेगा।
निर्गम में कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी। ऐसे में आईपीओ से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारक को मिलेगी। कंपनी ने आईपीओ का आकार पहले प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये से घटाकर 1,200 करोड़ रुपये कर दिया है।
उसने इस साल जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेजों के मसौदे में 1,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव रखा था। इस साल मार्च में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स में 4.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 375 करोड़ रुपये जुटाए थे। वर्ष 2008 में स्थापित ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स देश के प्रमुख वैकल्पिक निवेश मंच में शामिल है।
कंपनी को दीर्घकालिक पूंजी के प्रबंधन का 15 साल से अधिक का अनुभव है। यह विभिन्न वैकल्पिक परिसंपत्ति वर्गों में निवेश के साथ ग्राहकों को आय और प्रतिफल आधारित निवेश समाधान उपलब्ध कराती है। इस बीच, एसईसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भी 27 अक्टूबर को अपना आईपीओ पेश करेगी।
दस्तावेजों के अनुसार, इस निर्गम में 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1,56,82,750 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी। कंपनी का आईपीओ 29 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि बड़े संस्थागत निवेशक 26 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
prabhasakshi






