रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ
इंडियन सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर की परिभाषा बदलने वाली फ्रेंचाइज दृश्यम अपने तीसरे और सबसे घातक चैप्टर की ओर बढ़ चुकी है। विजय सलगांवकर की शातिर चालाकी और कानून के फौलादी शिकंजे के बीच अब ऐसी बिसात बिछने वाली है , जहां से किसी एक का बचना नामुमकिन है। इस फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पूरी यूनिट अपने सबसे निर्णायक पड़ाव गोवा के लिए उड़ान भरने को तैयार है। आगामी 25 फरवरी को अजय देवगन अपनी टीम के साथ गोवा पहुंचेंगे, जहां कहानी कि किस्मत तय करने वाले सीन्स फिल्माए जाएंगे। गोवा शेड्यूल में 1 मार्च से होगा 'माइंड गेम्स' का आगाज मेकर्स ने इस शेड्यूल के लिए बेहद गोपनीय और फुल रणनीति तैयार की है। 25 फरवरी को गोवा पहुंचने के बाद टीम 26 से 28 फरवरी तक शुरूआती शूट और टेक्निकल सेटअप पूरा करेगी। लेकिन असली शूट 1 मार्च से शुरू होगा, जब अजय और जयदीप अहलावत के बीच हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ फिल्माया जाएगा। यह शेड्यूल संक्षिप्त लेकिन बेहद इंटेंस है, जिसे 2 मार्च तक समेटकर टीम मुंबई लौट आएगी। इस जल्दबाजी के पीछे का मकसद होली से पहले फिल्म के सबसे जटिल इमोशनल और थ्रिलर हिस्सों को लॉक करना है। इसके बाद मई में मात्र 2-3 दिनों के पेंचवर्क के साथ फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी हो जाएगी। जयदीप अहलावत का किरदार पुलिस की वर्दी में नहीं दिखेगा इस बार सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक कास्टिंग में दिखता है। अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद पाताल लोक फेम जयदीप क्राइम एसपी की भूमिका में नजर आएंगे। वह वर्दी या पारंपरिक पुलिसिया रौब में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में सलगांवकर के घर पहुंचेगे। जयदीप और अजय के बीच संवादों का तीखा दंगल दिखेगा। जयदीप उन दफन राजों का जिक्र करेंगे, जिन्हें विजय सलगांवकर ने छिपाया था। तीसरा पार्ट पूरी तरह मौलिक और नॉर्थ के लिहाज से है निर्देशक अभिषेक पाठक ने इस बार साहस दिखाते हुए फिल्म को रीमेक की बेड़ियों से आजाद कर दिया है। दृश्मय 3 अब मोहनलाल के मलयालम वर्जन को फॉलो नहीं करेगी। इसे पूरी तरह नॉर्थ इंडियन कल्चर और अपनी मौलिक स्क्रिप्ट के आधार पर ढाला गया है। मेकर्स का मानना है कि दृश्यम अब एक ग्लोबल ब्रांड है और सलगांवकर का अंत अब उसकी अपनी शर्तों पर होगा। फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को शॉक्ड करेगा।
क्या वाकई में कोई शरबत प्यार जगा सकता है?[A real-life love potion?]
क्या असल जिंदगी में प्रेम जगाने वाले काढ़े हो सकते हैं, और क्या आप उन्हें इस्तेमाल करेंगे? Could love potions exist in real life? What happens when we up the dosage of our ‘love hormone’ oxytocin. #dwscience #dwhealth #lovepotion
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
DW















