मुंबई के कुर्ला इलाके में 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल
Mumbai Building Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार सुबह 13 इंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें तीन बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए. नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि इमारत में धुआं फैलने से आठ लोगों को दम घुटने की समस्या हुई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है.
कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, ये अग्निकांड पश्चिम कुर्ला इलाके में स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में हुआ. जहां मंगलवार सुबह करीब 6.53 बजे आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फायर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे आग पर काबू पा लिया. नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, घायलों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
कुर्ला की एक रिहायशी इमारत में आग लगी
इसके अलावा कुर्ला इलाके में भी मंगलवार सुबह एक और अग्निकांड हुआ. जहां एक इलेक्ट्रिकल डक्ट (बिजली के तारों के रास्ते) में शुरू हुई और इमारत की वायरिंग और डक्ट इंस्टॉलेशन के जरिए फैल गई. पूरी इमारत में धुआं फैलने से आठ लोगों को दम घुटने की शिकायत दर्ज की गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है.
क्या आप बूढ़े हो रहे हैं? 30 की उम्र में दिखने लगे बुढ़ापे के ये 7 संकेत, तो हो जाएं सावधान
Aging Sign: समय के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना, बालों का सफेद होना और शरीर की ताकत कम होना स्वाभाविक है. आमतौर पर लोग इन बदलावों को 50 या 60 साल की उम्र के बाद महसूस करते हैं. हालांकि, कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के लक्षण कम उम्र में ही दिखाई देने लगते हैं. इसके पीछे खराब खानपान, तनाव, नींद की कमी, धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली जैसे कई कारण हो सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









