फिल्म Ramayana को खुले दिमाग से देखें, VFX में कमियां न निकालें: अभिनेता Yash
फिल्म ‘रामायण’ के सह-निर्माता और इसमें रावण की भूमिका निभा रहे सुपरस्टार यश ने प्रशंसकों से फिल्म को ‘‘खुले दिमाग’’ से देखने और इसके दृश्य प्रभावों (वीएफएक्स) में छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दुनिया के सामने एक भारतीय कहानी पेश करने का प्रयास है। फिल्म में रणबीर कपूर राम , साई पल्लवी सीता , अरुण गोविल राजा दशरथ , कुणाल कपूर भगवान इंद्र , रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं।
यश ने कहा कि वह ‘रामायण’ से इसलिए जुड़े, क्योंकि इसके सह-निर्माता नमित मल्होत्रा की भव्य परिकल्पना ने उन्हें प्रभावित किया। यश ‘केजीएफ’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। यश ने फिल्म के प्रदर्शन से पहले कल रात हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “कभी-कभी जब कोई इस तरह का काम करने की कोशिश करता है, तो वह इस फिल्म को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिष्ठा और पैसा दांव पर लगा देता है... मैं आपसे एक बात कहूंगा, कृपया छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करें—चाहे वह दृश्य प्रभावों (वीएफएक्स) को लेकर हो या किसी और चीज को लेकर।” उन्होंने कहा, “आइए, फिल्म को खुले दिमाग से देखें।
उन्होंने (नमित ने) हमेशा हर प्रतिक्रिया और आलोचना को स्वीकार किया है और इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों, सिनेमा प्रेमियों, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों से अनुरोध करता हूं कि एक बार हम सब साथ आएं और दुनिया को दिखाएं।” नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो तथा आठ बार एकेडमी पुरस्कार जीत चुके दृश्य प्रभाव स्टूडियो डीएनईजी द्वारा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित ‘रामायण: पार्ट वन’ दिवाली 2026 पर दुनियाभर में रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इस फिल्म का वैश्विक स्तर पर वितरण करेगी।
Best 5G Phone Under 15000: सस्ते में लॉन्च हुआ Itel City 300 5G, 120Hz डिस्प्ले और दमदार बैटरी से लैस है फोन
Itel City 300 5G Launch: भारत में Itel City 300 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। आइए इसकी कीमत और धांसू फीचर्स पर नजर डालते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








