नरसिंहपुर में आंखों में मिर्ची झोंक ज्वेलर से 35 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नरसिंहपुर में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका एक ओर उदाहरण सामने आया है। यहां एक ज्वेलर्स से 35 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया है। बदमाशों में दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी शॉप के संचालक की आंखों में मिर्ची झोंक दी। इस दौरान वो ज्वेलर से जेवरात लूट कर फरार हो गए।
यह घटनाक्रम शहर के रिपटा पुल के पास हुआ। अज्ञात आरोपियों ने गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी को टक्कर मारी, आंखों में मिर्ची डालकर लाठियों से मारपीट की। इसके बाद जेवरों से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
टक्कर मार कर छीना बैग
इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह राजमार्ग स्थित अपनी दुकान बंद करके लौट रहे थे। तभी रिपटा पुल पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस वजह से वो गिर गए। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी गई। आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने ज्वेलर्स से लाठी से मारपीट भी की। इस हमले में उन्हें सिर, पैर और हाथ में चोट आई है।
बैग बचाता रहा ज्वेलर्स
सौरभ ने बताया कि आरोपी लगातार उनसे बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई और बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में कई सारे जेवरात थे, जिसमें से कुछ सुधार के लिए आए थे। इन सभी की कीमत लगभग 35 लाख बताई जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
शहर में हुई इतनी बड़ी लूट के बाद पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की दो टीमें भी बनाई गई है, जो आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच कर वारदात से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
यूसुफ फठान को ₹10 करोड़ की जमीन देगी गुजरात सरकार:14 साल से विवादित जमीन भी मिलेगी; 4 महीने पहले TMC ममता गुट छोड़ा था
गुजरात सरकार ने सांसद यूसुफ पठान को वडोदरा में 978 वर्ग मीटर का प्लॉट देने की मंजूरी दे दी है। इसमें 500 वर्ग मीटर जमीन फ्री दी जाएगी, जिसकी कीमत 10.50 करोड़ रुपए है। वहीं, बाकी 478 वर्ग मीटर जमीन के लिए तय कीमत का 55% देना होगा। इसकी अनुमानित कीमत 5.52 करोड़ रुपए है। नगर निगम आयुक्त ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए स्थायी समिति के सामने रखा है। इस प्लॉट की कुल कीमत 20.53 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसे देने की प्रक्रिया 14 साल बाद फिर शुरू हुई है। इस मामले में नगर निगम को जरूरी आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। यूसुफ ने 14 जून को तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का साथ दिया था। उनके साथ TMC के 19 अन्य सांसद भी पार्टी से अलग हुए थे। यूसुफ ने 2012 में जमीन मांगी थी यूसुफ पठान का घर वडोदरा के तांदलजा इलाके में है। उनके घर के पास शुभम पार्टी प्लॉट के नजदीक 978 वर्ग मीटर जमीन है। साल 2012 में पठान ने यह जमीन मांगी थी। नगर निगम ने प्रस्ताव मंजूर किया, लेकिन राज्य सरकार ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद जमीन पर बाउंड्री वॉल और पशुओं के लिए शेड बनाया गया। नगर निगम का नोटिस मिलने पर पठान हाईकोर्ट गए थे। अब 14 साल बाद जमीन देने की प्रक्रिया फिर शुरू हुई है। यूसुफ ने 31 अगस्त को हाईकोर्ट से अपील वापस ली ----------- ये खबर भी पढ़ें… यूसुफ पठान बोले- ममता ने सांसदी छोड़ने को नहीं कहा:वे चुनाव नहीं लड़ रहीं; गांगुली ने भी पोस्ट करके खबर को गलत बताया TMC सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे लोकसभा सीट छोड़ने के लिए नहीं कहा है। पार्टी के किसी नेता ने भी मुझे ऐसा कोई मैसेज नहीं दिया है। मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वह गलत हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








