Responsive Scrollable Menu

Food Safety Tips: फूलगोभी को सिर्फ पानी से धोना गलती, इन तरीकों से करें 100% साफ

हर भारतीय घर में फूलगोभी की सब्जी खूब खाई जाती है। लेकिन क्या आप जातने हैं कि एक हैलेकिन बाहर से सफेद और साफ दिखेन वाली गोभी की परतों के बीच अक्सर कीड़े, मिट्टी और छोटे कीटाणु छिपे होते हैं। इसकी घनी बनावट के कारण ये छोटे कीड़ों के छिपने की परफेक्ट जगह है। इसलिए फूलगोभी को साधारण पानी से धुलना सही नहीं होता है। यदि आप फूलगोभी की सब्जी को पूरी तरह स्वच्छ और पोषण से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो आपको किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें बड़े काम आ सकती हैं। आइए आपको बताते हैं गोभी को साफ करने के कुछ आसान और असरदार किचन हैक्स।

सही गोभी का कैसे चयन करें?

जब भी आप बाजार फूलगोभी खरीदने जाए, तो पहले ऐसी फूलगोभी चुनें जो बिल्कुल ताजी और सफेद हो। इस बात का ध्यान रखें कि उसके फूल ज्यादा कसे न हों, बल्कि थोड़े खुले हुए हों। बहुत ही ज्यादा कसी हुई या पीले रंग की गोभी में कीड़े होने का रिस्क ज्यादा होती है। इसके साथ ही गोभी पर काले धब्बे या फफूंद की जांच जरुर करें।

काटने का सही तरीका

पहले गोभी को काट लें, इसके बाद पानी में धोएं। इसकी पहले बाहरी हरी पत्तियों को हटा दें और गोभी को छोटे या मध्यम आकार के टुकड़ो में काट लें। हाथों या चाकू से फूलों को अलग-अलग करने से गहराई में छिपे कीड़े आसानी से बाहर निकाल सकते हैं, जहां पानी सीधे नहीं पहुंच पाता है। 

गुनगुने पानी की ट्रिक

गोभी के कटे हुए टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में हल्के गुनगुने पानी में डालकर भिगो दें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि अधिक गर्म पानी से गोभी नरम होकर खराब हो सकती है। हल्का गर्म पानी मिट्टी और गंदगी को ढीला कर देता है, जिससे सफाई करना आसान हो जाता है। यदि गोभी पर अधिक गंदगी दिखाई दे, तो पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर उसे कुछ देर भिगोना और भी प्रभावी रहेगा।

नमक और हल्दी का घोल

वैसे यह काफी कारगर तरीका है। एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्की पाउडर मिलाएं।

- नमक- यह छिपी हुई गंदगी को बाहर निकालता है और कीड़ों को मारने में मदद करता है।

- हल्दी- इसमें प्राकृतिक तौर पर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

- विनेगर- यह गंदगी को हटाने और कीटाणुओं को मारने में मददगार है।

गोभी के कटे हुए हिस्सों को तैयार किए गए इस मिश्रण में लगभग 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें। थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि बारीक मिट्टी के कण और छोटे कीड़े पानी की सतह पर आकर तैरने लगते हैं। यह सरल प्रक्रिया गोभी के स्वाद और उसकी बनावट को बनाए रखते हुए उसे अच्छी तरह साफ और सुरक्षित बनाने में मदद करती है।

आखिरी स्टेप

गोभी भिगोने के बाद, इसका पानी निकाल दें और फिर नल के साफ पानी के नीचे 2-3 बार अच्छी तरह धोएं। इसके बाद गोभी को छलनी में रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। इन आसान और केमिकल फ्री तरीकों को अपनाकर आप न केवल हानिकारक कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि सब्जी के पोषक तत्वों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। 

Continue reading on the app

Blinkit की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, ऐप पर अवैध चाकू बेचने का आरोप, जानें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस ने Blinkit के गुरुग्राम के फरुखनगर में स्थित एक बड़े वेयरहाउस पर छापा मारा.

Continue reading on the app

  Sports

होलाष्टक 2026 शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम, वरना घर में बढ़ेगी नकारात्मक ऊर्जा

होली का त्योहार जैसे-जैसे पास आता है, घरों में खुशियों की तैयारी शुरू हो जाती है। रंग, गुलाल, पकवान और रिश्तों की मिठास के बीच एक ऐसा समय भी आता है, जिसे हिंदू परंपरा में सावधानी का काल माना गया है, होलाष्टक। कहा जाता है कि इन आठ दिनों में वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ … Fri, 20 Feb 2026 15:01:38 GMT

  Videos
See all

Jabalpur Breaking News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों में क्यों हुई भिड़ंत ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:35:11+00:00

Congress Protest in India AI Summit Live: बिना कपड़े Congress का हंगामा | Rahul Gandhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:34:15+00:00

देश की आन बान शान कांग्रेस कर रही है बदनाम ! | #bharatmandapam #congress #breakingnews #aisummit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:33:29+00:00

गर्लफ्रेंड गौरी के साथ सलीम अंकल की तबियत जानने पहुंचे आमिर!#amirkhan | #saleemkhan |#salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:34:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers