Responsive Scrollable Menu

ऑनलाइन सामान मंगाने वाले हो जाएं सावधान! एक शिकायत से मचा हड़कंप, Zepto को FSSAI ने भेजा नोटिस

FSSAI ने Zepto को एक्सपायर्ड बेसन की डिलीवरी से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है. जानिए पूरा मामला और क्विक कॉमर्स से खरीदारी करते समय बरतने वाली सावधानियां.

The post ऑनलाइन सामान मंगाने वाले हो जाएं सावधान! एक शिकायत से मचा हड़कंप, Zepto को FSSAI ने भेजा नोटिस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

राष्ट्रपति ट्रम्प का इलॉन मस्क को धन्यवाद:बोले-अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देकर दरियादिली दिखाई, अमेरिका में 3 नवंबर को मिड टर्म इलेक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क को अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करने की बात के लिए धन्यवाद दिया है। कल यानी 19 अक्टूबर को मस्क ने कहा था कि अलगे साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। यह घोषणा 3 नवंबर को अमेरिका में होने वाले मिड-टर्म चुनावों से पहले आई है। एक्स पर पोस्ट कर लिखा-दोस्त इलॉन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद हमारे दिग्गज दोस्त इलॉन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने 'ट्रंप अकाउंट्स' के जरिए लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने का एलान करने अपनी दरियादिली दिखाई है! जब हमने 'ट्रंप अकाउंट्स' बनाए थे, तब ठीक यही सोचा गया था। महान प्राइवेट सेक्टर, इलॉन और ऐसे कई अन्य लोगों को एक साथ लाना, ताकि हमारे बच्चों में निवेश किया जा सके, जो कि हमारी सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति हैं, और हर अमेरिकी बच्चे को 'अमेरिकन ड्रीम' का एक हिस्सा दिया जा सके। थैंक यू इलॉन! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प इस पर 1 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे अभी स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत 146 डॉलर यानी करीब 14 हजार रुपए के बराबर है। अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। ऐसे में बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य 1 लाख करोड़ रुपए होगा। हालांकि करोड़ों बच्चों तक इसे पहुंचाने की प्रोसेस क्या रहेगी? फिलहाल मस्क या उनकी कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। मस्क के ऐलान के राजनीतिक असर पर चर्चा, 3 नवंबर को मिड टर्म इलेक्शन 1. ट्रम्प की पार्टी की मदद कर रहे मस्क अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिड टर्म इलेक्शन होने हैं। इनमें रिपब्लिकन पार्टी की मदद के लिए मस्क करीब 36.6 करोड़ डॉलर खर्च कर चुके हैं। ऐसे में उनके इस बड़े ऐलान के राजनीतिक असर पर चर्चा हो रही है। लेकिन ऐसा सबूत नहीं है कि मस्क ने चुनाव में फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है। उधर, SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल और उनके पति ने भी 20 लाख से ज्यादा बच्चों के खातों में SpaceX के शेयर देने का वादा किया है। मस्क का ऐलान भी इसी दौरान आया है। 2. ट्रम्प सरकार भी बच्चों के अकाउंट में पेसा डालेगी ट्रम्प सरकार ने भी बच्चों के लिए ‘ट्रम्प अकाउंट्स’ नाम से खाते शुरू किए हैं। इसके तहत तय नियमों को पूरा करने वाले बच्चों के खाते में सरकार एकमुश्त 1,000 डॉलर जमा करेगी। योजना का लाभ 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के बीच जन्मे बच्चों को मिलेगा। कौन से बच्चे पात्र होंगे, साफ नहीं मस्क ने अपनी पोस्ट में 'अमेरिका के हर बच्चे' की बात कही है, लेकिन इस पर कई पेंच फंसे हैं: बेचने या ट्रांसफर करने पर सवाल एक बड़ा सवाल यह भी है कि बच्चों के हाथ में शेयर कैसे पहुंचेगा। क्या शेयर सीधे बच्चे के नाम पर होगा, या फिर जब तक बच्चा बड़ा नहीं हो जाता तब तक यह माता-पिता के खाते में रहेगा? कंपनी ने यह भी नहीं बताया कि बच्चे या उनके पेरेंट्स इस शेयर को जब चाहें बेच सकेंगे या नहीं, या इसे किसी और के नाम ट्रांसफर किया जा सकेगा या नहीं। स्पेसएक्स में मस्क के 6.42 अरब शेयर, वैल्यू ₹80 लाख करोड़ 30 जून 2026 तक की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक स्पेसएक्स में मस्क की कुल हिस्सेदारी 48.4% है। रिपोर्ट के वक्त इस हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 860 बिलियन डॉलर यानी करीब 80 लाख करोड़ रुपए थी। मस्क बोले- आगे और भी ऐलान करेंगे मस्क ने अपने पोस्ट में कहा कि यह कई योजनाओं में से सिर्फ पहली योजना है। इससे साफ है कि वे आने वाले दिनों में कुछ और बड़े ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, उनकी बाकी योजनाएं क्या हैं और उनके बारे में वे कब बताएंगे, इसका उन्होंने कोई टाइमटेबल नहीं दिया है। नाबालिगों को शेयर कैसे मिलते हैं? अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर शेयर रखने के लिए 'कस्टोडियल अकाउंट्स' खोले जाते हैं। इसमें बच्चे के बालिग होने तक पूरा जिम्मा माता-पिता या गार्जियन के पास रहता है। रियूजेबल रॉकेट के जरिए स्पेस सेक्टर बदला साल 2002 में इलॉन मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई थी। स्पेस-एक्स ने 31 मई 2020 को कंपनी ने दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत दो एस्ट्रोनॉट -रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले स्पेस गए थे। मस्क की कंपनी ने रियूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी डेवलप कर सैटेलाइट लॉन्चिंग और दूसरे स्पेस मिशन्स को सस्ता बनाया है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: मोहम्मद शमी ने खुद बताया क्यों नहीं हो रहा उनका भारतीय टीम में सेलेक्शन

मोहम्मद शमी ने कहा कि वे भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। टीम में चयन या अनुबंध न होने पर भी वे डोमेस्टिक क्रिकेट का आनंद लेते हैं और टीम के प्रति अपनी वफादारी को महत्वपूर्ण मानते हैं। उम्मीद और लक्ष्य हमेशा बने रहने चाहिए. Tue, 20 Oct 2026 17:52:57 +0530

  Videos
See all

Shiva Sharma Case Update:शिवा केस में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तार पर ADG यश ने सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:31+00:00

Command center With Gaurav Arya: क्यों मार्को रुबियो जाने वाले है जामनगर? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers