Responsive Scrollable Menu

Toxic Teaser: 'डैडीज होम' अंदाज में लौटेंगे यश, इस दिन रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का टीजर

Toxic Teaser: साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. पिछले महीने फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया गया था, जिसकी झलक देख फैंस की  एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा. वहीं, अब इस पैन इंडिया फिल्म के मेकर्स ने टीजर रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं, कब और किस समय रिलीज होगा टॉक्सिक का टीजर.

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown-ups) के मेकर्स ने  हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें यश अपने किरदार राया के लुक में नजर आ रहे हैं. एक्टर खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े है, उनका चेहरा आधा छुपा हुआ है और हाथ में बोतल है. इसी के साथ मेकर्स ने टीजर को लेकर जानकारी दी है. कैप्शन में लिखा कि टीजर 20 फरवरी, सुबह 9:35 बजे रिलीज किया जाएगा. 

कमाल है फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट कमाल की है. इसमें कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, नयनतारा-गंगा, तारा सुतारिया-रेबेका, वहीं रुक्मिणी वसंत-मेलिसा के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और इसका निर्दशन भी गीतू मोहनदास ने ही किया है. बता दें, ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Toxic: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही यश की ‘टॉक्सिक’, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में की ऐतिहासिक साझेदारी

Continue reading on the app

'मेरा विश्वास करो', पाकिस्तानी कप्तान ने सुपर-8 में पहुंचकर क्यों कही ये बात?

Salman Ali Agha Statement: टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया के साथ खेले गए मैच में शानदार जीत दर्ज की और अगले राउंड में पहुंच गई. इस मुकाबले में मिली जात के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा...

साहिबजादा की जमकर की कप्तान ने तारीफ

नामीबिया के साथ खेले गए मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 200 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. मैच विनर रहे साहिबजादा के प्रदर्शन से कप्तान सलमान अली आगा काफी खुश नजर आए.

सलमान अली आगा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक कम्प्लीट परफॉर्मेंस होनी चाहिए. मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में अच्छी बैटिंग की, हमने पावरप्ले में और बीच में बहुत अच्छी शुरुआत की, हमने पार्टनरशिप की और फिर हमने अच्छा फिनिश किया. साहिबजादा शानदार रहे हैं. जिस तरह से वह पिछले छह महीनों से हमारे लिए बैटिंग कर रहे हैं, वह बहुत अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने आज 100 रन बनाए. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.'

बॉलर्स की भी सराहना

पाकिस्तान के दिए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाई और 97 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इसका क्रेडिट पाकिस्तानी गेंदबाजों को जाता है.

सलमान अली आगा ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, 'हमने सही एरिया में बॉलिंग की, चाहे वह फास्ट बॉलर हो या स्पिनर. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक कम्प्लीट परफॉर्मेंस थी. मेरा विश्वास करो, यह मुश्किल है. उनका सामना करना एक मुश्किल बॉलर है. जब भी मैंने उन्हें डोमेस्टिक मैचों में खेला है, मुझे यह बहुत मुश्किल लगता है क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें चुनना बहुत, बहुत मुश्किल है और फिर जब वह रुकते हैं. यह बहुत, बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि वह हमारे लिए खेल रहे हैं और जिस तरह से वह बॉलिंग कर रहे हैं, उससे मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.'

न्यूजीलैंड से होने वाले मैच पर भी बोले कप्तान सलमान

पाकिस्तान को सुपर-8 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. कीवी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है. ऐसे में सलमान अली आगा ने न्यूजीलैंड से मुकाबले को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि हम सच में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. न्यूज़ीलैंड अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. तो, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा गेम होगा और मुझे लगता है कि जिस तरह से हम अभी खेल रहे हैं, अगर हम अगले गेम में भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराते हैं, तो मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे.'

ये भी पढ़ें: अगला मैच कितनी तारीख को और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: हार्दिक पंड्या के शॉट से भारतीय खिलाड़ी ही चोटिल, Super-8 मैच से पहले प्रैक्टिस में हादसा

इस टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला मौका नहीं है जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान किसी भारतीय खिलाड़ी ने अपने ही साथी को चोटिल किया है. इससे पहले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की एक घातक यॉर्कर पर ईशान किशन को चोट लग गई थी. Fri, 20 Feb 2026 22:50:45 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi के घर रची गई AI Summit में हंगामे की साजिश? | Arnab Goswami | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:40:36+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप ने भरी सभा में शहबाज को खड़ा करके बेइज्जत किया | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:44:12+00:00

Climber found guilty after girlfriend froze to death on Austria mountain. #Austria #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:40:06+00:00

बदायूं में सड़क पर मौत का लाइव वीडियो | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers