Responsive Scrollable Menu

Dussehra 2026 LIVE: देशभर में दशहरा की धूम, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई में होगा रावण दहन, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Dussehra 2026 LIVE: आज यानी 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जा रहा है. दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होता है. इस दिन देश के लगभग हर शहर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. इन्हें जलता हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ग्राउंड पर पहुंचते हैं. इससे पहले नवरात्रि के दौरान रामलीला होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा का दिन शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है. ऐसे में यदि आप भी रावण दहन देखने के लिए पहले अपने शहर की टाइमिंग को जान लीजिए. विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ-साथ शस्त्र पूजा भी की जाती है. 

रावण दहन कब होगा?

दशहरा यानी विजयादशमी 20 अक्टूबर को मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है. आज सूर्यास्त के बाद ही रावण दहन किया जाएगा. इसलिए, हर शहर में सूर्यास्त का समय अलग होता है. इसलिए, रावण दहन की टाइमिंग भी अलग-अलग हो सकती है. इसके अलावा, स्थानीय रामलीला समितियां भी अपने कार्यक्रम के हिसाब से रावण दहन का समय तय होता है.

प्रमुख शहरों में रावण दहन कब होगा?

  • नई दिल्ली- शाम 05:48 बजे के बाद
  • लखनऊ- शाम 05:35 बजे के बाद
  • गाजियाबाद- शाम 05:47 बजे के बाद
  • नोएडा- शाम  05:47 बजे के बाद
  • कानपुर- शाम 05:38 बजे के बाद
  • वाराणसी- शाम 05:26 बजे के बाद
  • जयपुर- शाम 05:54 बजे के बाद
  • भोपाल- शाम 05:51 बजे के बाद

इस खबर में देखें दशहरा 2026 के लेटेस्ट लाइव अपडेट्स 

ये भी पढ़ें- Dussehra Ravan Dahan 2026: आज दशहरा के शुभ अवसर पर जानें कब होगा रावण दहन? नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व

 

Continue reading on the app

अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट में आग का जिक्र कर घिरे संजय राउत, BJP ने पूछा- क्या भारत में भी यही चाहते हैं?

Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट की इमारत में आग लगाए जाने की घटना का जिक्र कर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि दुनिया के देशों, खासकर भारत को इससे सबक लेना चाहिए. उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत अराजकता का समर्थन कर रहे हैं.

बता दें कि संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मराठी में एक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने दावा किया कि अल्बानिया में लोग इस बात से नाराज थे कि वहां का सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था. इसी गुस्से में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की इमारत में आग लगा दी.

क्या बोले राउत?

राउत ने अपने पोस्ट में कहा कि इस घटना से दुनिया के सभी देशों को सबक लेना चाहिए और भारत को भी इस पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया. उनकी इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. बीजेपी ने इसे न्यायपालिका के खिलाफ भड़काऊ बयान बताते हुए उनकी आलोचना की.

बीजेपी ने राउत पर साधा निशाना

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने संजय राउत के बयान पर सवाल उठाए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राउत अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट की इमारत जलाए जाने का समर्थन कर रहे हैं और देश में अराजकता चाहते हैं. सोमैया ने अपनी पोस्ट में कहा कि राउत पहले राष्ट्रपति, फिर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब राउत भारत में भी सुप्रीम कोर्ट की इमारत जलाए जाने जैसी घटना चाहते हैं? बीजेपी नेता ने कहा कि देश की जनता अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राउत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना से जुड़ी याचिका लंबित है और उन्हें वहां अपना पक्ष रखना होगा.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: फखर जमां पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, जो रूट के कैच पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला

Pakistan ODI Tri-Series 2026 ENG vs PAK 2nd Odi: अभी स्टेडियम पूरी तरह भरा भी नहीं था कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर फखर जमां को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. गस एटकिंसन की बॉल पर जो रूट ने कैच लपका, इसे लेकर थोड़ा संदेह था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रीप्ले के बाद साफ कर दिया कि पाकिस्तान ने बिना कोई रन बनाए अपने स्टार ओपनर को गंवा दिया है. Tue, 20 Oct 2026 14:31:30 +0530

  Videos
See all

Marco Rubio Breaking News: भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, फडणवीस से भी की मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T10:03:20+00:00

Hanuman Ansh | पोडकास्ट के बीच 'हनुमान अंश' के एक्टर की आंखें हुईं नम #shorst #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T10:02:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers