Responsive Scrollable Menu

Tiger Shroff की कार पर गोलीबारी मामले में पकड़े गए 3 आरोपी, Mumbai Police मंगलवार को कोटा से लाएगी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने के मामले में आरोपी तीन लोगों को हिरासत में लेने वाली मुंबई पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड मिलने के बावजूद रात भर कोटा में रुकी रही। टीम ने सोमवार शाम आवश्यक अनुमति मिलने के बाद रात में यात्रा करने से बचने के लिए कोटा में ही रुकने का फैसला किया। टीम मंगलवार को मुंबई लौटेगी।

तीनों आरोपियों को जिस रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रखा गया है, उसके थाना प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि रातभर कड़ी निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह घटना बहुत गंभीर है इसलिए सामान्य प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। मैं पूरी रात यहीं मौजूद था।

सीसीटीवी कैमरे सीधे पुलिस मुख्यालय से जुड़े हुए हैं।’’ स्थानीय पुलिस ने सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से इन तीनों को पकड़ा। इनमें से दो की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है।

कोटा सिटी पुलिस ने उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया जिसने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उन्हें मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी। पुलिस के अनुसार रेहान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सहयोगी अनिल पंडित के संपर्क में था।

इस गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में कम से कम दो लोगों ने श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। अभिनेता बाल-बाल बच गए जबकि उनका ड्राइवर और वहां मौजूद एक राहगीर घायल हो गए।

मुंबई पुलिस के मुताबिक कार पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं। हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल अंधेरी में लावारिस हालत में मिली। आरोपी सूरत भाग गए और वहां से जयपुर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए।

योजना के अनुसार, इन तीनों को बस से दिल्ली जाना था और फिर वहां से वे नेपाल भागने वाले थे। मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Continue reading on the app

PM Modi ने देशवासियों को दीं विजयादशमी पर शुभकामनाएं, इस जगह होंगे दशहरा समारोह में शामिल

पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां दशहरा समारोह में शामिल होने और रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू करने की योजना बनाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के लगभग 2,500 जवानों को तैनात किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Poland PM Donald Tusk 21 अक्टूबर से भारत दौरे पर, PM Narendra Modi से करेंगे वार्ता

इनमें 'स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स' (SWAT) के कमांडो भी शामिल होंगे, जो 'स्पेशल सेल' के अंतर्गत आतंकवाद-रोधी और बंधक-बचाव इकाई है। अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के खतरों और "असामाजिक तत्वों" द्वारा रास्तों पर या कार्यक्रम स्थल पर विरोध-प्रदर्शन या व्यवधान पैदा करने की आशंका को देखते हुए यह तैनाती की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) संभालेगा। दिल्ली पुलिस के प्रधानमंत्री सुरक्षा विंग के जवान, जिनमें कमांडो भी शामिल हैं, बीच वाले घेरे में तैनात रहेंगे। सुरक्षा घेरे की तीसरी परत की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी।

इसे भी पढ़ें: France और Italy में जो हुआ वो India में नहीं हो, इसके लिए Modi-Shah ने क्या पहले से कोई तैयारी कर रखी है?

इससे पहेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है। यह त्योहार भगवान राम द्वारा दशानन रावण का वध किए जाने की खुशी में मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देशभर में यह त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए निकलते हैं। इसके साथ ही अनुष्ठानों, गीतों, नृत्य और शोभायात्राओं से भरपूर 10 दिवसीय उत्सव का समापन होता है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: मोहम्मद शमी ने खुद बताया क्यों नहीं हो रहा उनका भारतीय टीम में सेलेक्शन

मोहम्मद शमी ने कहा कि वे भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। टीम में चयन या अनुबंध न होने पर भी वे डोमेस्टिक क्रिकेट का आनंद लेते हैं और टीम के प्रति अपनी वफादारी को महत्वपूर्ण मानते हैं। उम्मीद और लक्ष्य हमेशा बने रहने चाहिए. Tue, 20 Oct 2026 17:52:57 +0530

  Videos
See all

Shiva Sharma Case Update:शिवा केस में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तार पर ADG यश ने सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:31+00:00

Command center With Gaurav Arya: क्यों मार्को रुबियो जाने वाले है जामनगर? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers