टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ:घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या
जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।” सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं। दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने? टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की। दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है। शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है। शरद ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था। शरद ने कहा कि जो हुआ, गलत हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी। राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी।
पत्नी ने पति की सरकारी जॉब पाने को खुद उजाड़ा मांग का सिंदूर, मंगलेश पाल हत्याकांड में खुलासा
झारखंड के हजारीबाग जिले में अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पत्नी पति को मारकर उसकी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सरकारी जॉब पाना चाहती थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan








