Responsive Scrollable Menu

भारत-BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश:नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले- पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने की मंशा

बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का जिक्र किया। हक ने कहा- शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। इस टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को अपने मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेलने थे। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया था। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 वजह 1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। BCB ने इसका विरोध किया। 2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग की, जिसे ICC ने ठुकरा दिया। भारत में खिलाड़ियों के सुरक्षा की चिंता- नजरुल बांग्लादेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम को भारत भेजने से मना किया था। उन्होंने कहा था, 'हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

Continue reading on the app

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, जानें शुल्क और बुकिंग का सही समय

उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और आरती की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब मंदिर में होने वाली संध्या आरती और शयन आरती में शामिल होने के लिए बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया …

Continue reading on the app

  Sports

AUS W vs IND W: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, ऑस्ट्रेलिया ने T20 सीरीज में की बराबरी

Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे T20 इंटरनेशनल में भारत को 19 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया से मिले 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 144 रन ही बना सकी. Thu, 19 Feb 2026 17:55:43 +0530

  Videos
See all

AI Impact Summit: PM Modi ने सबसे पहले पहना ‘Sarvam Kaze’, जानिए क्यों है खास? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T12:41:34+00:00

अमेरिका से तनातनी के बीच ईरान का सैन्य प्रदर्शन जारी | Shorts | Iran America War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T12:40:24+00:00

'चाहे कहीं भी हों, खत्म करने का अधिकार..'-Pakistan #shorts #pakistan #afghanistan #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T12:43:05+00:00

बुलंदशहर में घर के बाहर से चोर उड़ा ले गए Scorpio कार ! | Shorts | Bulandshahr CarTheft | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T12:42:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers