अभी जिंदा हैं किम जोंग उन! मौत की अफवाह के बीच नॉर्थ कोरिया ने जारी किए सबूत
Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के बीच उत्तर कोरिया ने उनके जीवित होने के सबूत जारी किए किए हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अपने सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की कुछ नई तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों में वे एक प्रदर्शनी में जूते-चप्पल और महिलाओं के कपड़े देखते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों में कहा जा रहा था कि ब्रेन हैमरेज के कारण तानाशाह किम जोंग उनकी मौत हो गई है.
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने जारी की तस्वीरें
उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने सोमवार को कई तस्वीरें जारी की. जिसमें किम बच्चों के जूते-चप्पल देखते हुए और अधिकारियों को कुछ इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ तस्वीरों में किम कपड़ों व जूतों की प्रदर्शनी में महिलाओं के कोट का मुआयना करते हुए दिखाई दे रहे हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें तब सामने आईं जब सोशल मीडिाय पर ऐसे दावे किए जा रहे थे कि किम जोंग उन को गंभीर सेरेब्रल हैमरेज (ब्रेन हैमरेज) हुआ है और वे कोमा में चले गए हैं. जिसके चलते आपातकालीन इलाज के लिए बीजिंग ले जाए जाने के बाद उनकी मौत हो गई है.
NEW: Kim Jong Un on Monday "looked round the venue of the garment and footwear exhibition of the field of light industry," DPRK state media said.
— NK NEWS (@nknewsorg) October 19, 2026
The photo-report came after rumors emerging on social media suggested he had died yesterday.https://t.co/rAZQMp2Uk6 pic.twitter.com/hmjRn06KX5
किम जोंग उन ने प्रदर्शनी का किया दौरा!
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने बताया कि किम ने सोमवार को प्रदर्शनी का दौरा किया. हालांकि, इन तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये तस्वीरें असल में कब ली गई थीं. एक तस्वीर में किम एक महिला के हाथ में पकड़े गुलाबी रंग के छोटे जूते को देखने के लिए आगे की ओर झुकते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपने हाथ फैलाकर किसी अधिकारी से बात करते या उन्हें कुछ इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में वे एक पुतले (मैनक्विन) पर लगे महिलाओं के कोट की आस्तीन की ओर हाथ बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
चीनी नागरिक वानजुन जी ने किया ये दावा
इस बीच, अमेरिका में रहने वाले चीनी असंतुष्ट और 'चाइना डेमोक्रेसी पार्टी' से जुड़े वानजुन जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा, "उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की मौत की अफवाहें कई दिनों से ऑनलाइन चल रही हैं, लेकिन किम जोंग उन ने अभी तक सामने आकर इन अफवाहों का खंडन नहीं किया है."
इससे ये संकेत मिलता है कि किम जोंग उन की मौत की अफवाहें सच हो सकती हैं. इसके अलावा, ऐसी भी चर्चा है कि किम जोंग उन की मौत के बाद, उत्तर कोरिया की सत्ता उनकी बेटी किम जू-ए को नहीं सौंपी गई है, बल्कि फिलहाल यह उनकी बहन किम यो-जोंग के हाथों में है.
ये भी पढ़ें: किम जोंग उन ने विदेशी मिशनों में तैनात सैनिकों को सराहा, देशभक्ति का दिया संदेश
9000 चीनी सैनिकों के प्योंगयांग भेजे जाने की आशंका
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को एक्स पर वानजुन जी द्वारा किए गए कई दावों के बाद इन अफवाहों को और बल मिला. शिए ने शुरुआत में दावा किया कि किम की मौत हो गई है और उत्तराधिकार के संकट की आशंका के बीच चीन ने प्योंगयांग में 9,000 सैनिक भेजे हैं. बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि किम को गंभीर सेरेब्रल हैमरेज होने के बाद, बीजिंग के 'पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल' के विशेषज्ञ शनिवार को उनका इलाज करने के लिए उत्तर कोरिया गए थे.
ये भी पढ़ें: ट्रंप और किम जोंग उन की फिर हो सकती है मुलाकात, एशिया दौरे पर उत्तर कोरिया को लेकर बड़ा संकेत
रतलाम में 2 जगह होगा रावण दहन, बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक
20 अक्टूबर यानी आज विजयादशमी का पर्व मनाया जाने वाला है। आज रतलाम में मुख्य रूप से दो जगह पर रावण दहन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। यहां आतिशबाजी और बैंड की धुन के बीच 51 के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान शहर में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन भी होगा।
नेहरू स्टेडियम में रखे गए कार्यक्रम में रावण के साथ-साथ लंका का दहन भी किया जाने वाला है। यहां शाम 7 बजे से बैंड की प्रस्तुति रखी गई है। उसके बाद 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। नेहरू स्टेडियम के अलावा बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट के पुतले का दहन रखा गया है।
सरिये के स्ट्रक्चर पर बनाया रावण
इस बार नेहरू स्टेडियम और बरबड़ दोनों ही जगह बनाए गए पुतले का स्ट्रक्चर सरियों से तैयार किया गया है। दरअसल पिछले साल रावण का पुतला पूरी तरह से नहीं जला था। ट्रेन पर चढ़कर उसे पेट्रोल डालकर भी जलाया गया था। लेकिन काफी देर तक वह पूरी तरह से नहीं जला था। किसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार सरिये के स्ट्रक्चर का पुतला खड़ा किया जाने वाला है। इंदौर, राऊ और कोटा के कलाकारों ने इसे तैयार किया है। ये कहा जा रहा है कि नेहरू स्टेडियम में पुतला 20 मिनट तक जलेगा।
रूट किया गया डायवर्ट
नवदुर्गा प्रतिमा का विसर्जन और दशहरा होने की वजह से रतलाम पुलिस द्वारा मंगलवार के सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं विसर्जन के रास्ते और रावण दहन स्थल के लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है।
नवदुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बंजली बाईपास स्थित तालाब में होगा। ऐसे में नंदलई फंटे से ट्रेंचिंग ग्राउंड के बीच भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वाहनों को सेजावता फंटा, बंजली तिराहा, नंदलई फंटा, ट्रेचिंग ग्राउंड के सामने, अमृतसागर बाजना बस स्टैंड रोड, संत रविदास तिराहा और प्रताप नगर ब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा।
कहां से निकल सकते हैं वाहन
इस दौरान सेजावता फंटा से बांसवाड़ा जाने वाले वाहन महू नीमच रोड से पंचेड होकर बांसवाड़ा जा सकेंगे। वहीं बांसवाड़ा से मंदसौर, रतलाम और धार जाने वाले वाहन बंजली से सेजावता फंटा जा सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News









