Responsive Scrollable Menu

Virender Sehwag Birthday : जिस वीरेंद्र सहवाग से कांपते थे गेंदबाज, जानिए उनके करियर के 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Virender Sehwag Birthday : टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना 48वां जन्मदिन मना रह हैं. भारतीय क्रिकेट में सहवाग ने खुलकर खेलने और आक्रमक अंदाज की एक नई परिभाषा बनाई. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी वीरेंद सहवाग को उनके जन्मदिन के मौके पर एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है. सहवाग ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए साल 1999 में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने 2013 तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला. सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी धमाल मचाया और आज कल वो कमेंट्री बॉक्स में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं.

युवराज सिंह ने खास अंदाज में दी बधाई

वहीं सहवाग के दोस्ट और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी हैं. युवराज ने उनके जन्मदिन के मौके पर पोस्ट कर लिखा, 'पहले इनकी बैटिंग से बॉलर्स थे परेशान और अब इनकी बातें मचा देती हैं तूफान. इस नवाब का जवाब नहीं! हैप्पी बर्थडे वीरू. ढेर सारा प्यार भाई और उम्मीद है तुम्हारा साल अच्छा बीते'.

सुरेश रैना ने भी सहवाग को दी बधाई

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सहवाग को पोस्ट कर खास अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वीरू पाजी. क्रिकेट आपको टीममेट्स देता है, लेकिन कुछ लोग जिंदगी भर के लिए प्रेरणा बन जाते हैं. आप मेरे सफर में उन खास लोगों में से एक रहे हैं, जिन्होंने हमेशा मुझे मोटिवेट किया और रास्ते में मेरा साथ दिय. मैं हमेशा आपके हौसले, यादों और हमारे बीच के रिश्ते के लिए शुक्रगुजार रहूंगा. खेल के प्रति आपका निडर नजरिया और दिल से खेलने में आपका विश्वास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. आपको हमेशा खुशियों, अच्छी सेहत और वह सारा प्यार मिले जिसके आप हकदार हैं. ढेर सारा प्यार और सम्मान, पाजी'.

वीरेंद्र सहवाग का अंतरराष्ट्रीय करियर

वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 374 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 17253 रन बनाए हैं. वहीं सहवाग ने इस दौरान भारत के लिए 38 शतक भी लगाए हैं. सहवाग टीम इंडिया की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 की चैंपियन टीम के खिलाड़ी हैं. आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर 7 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. 

1 - टेस्ट में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 319 रन बनाए. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. 

2 - टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले इंडियन

इस भारतीय क्रिकेटर ने मार्च 2004 में पाकिस्तान के मुल्तान में सहवाग ने 309 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने. 

3 - टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक

वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाते हुए सिर्फ 278 गेंदों में 300 रन पूरे किए. गेंदों के हिसाब से यह टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक है.

4 - ODI में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 149 गेंदों पर 219 रन बनाए. वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने. 

5 - टेस्ट में 293 रन की आतिशी पारी

साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में सहवाग ने 254 गेंदों पर 293 रन बनाए. वह अपने तीसरे टेस्ट तिहरे शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए थे.

6 - एक दिन में ऑस्ट्रेलिया में 195 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2003 में मेलबर्न टेस्ट में 233 गेंदों पर 195 रन बनाए. वह उस दिन दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी यादगार प्रदर्शनों में शामिल हो गई.

7 -  टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में दो बार 300 से ज्यादा रन बनाए. पाकिस्तान के खिलाफ 309 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन उन्होंने बनाए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के केवल चार बल्लेबाजों में शामिल हैं.

8 - वर्ल्ड कप के पहले मैच में 175 रन

2011 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ सहवाग ने 140 गेंदों पर 175 रन बनाए. उनकी इस पारी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. 

9 - टेस्ट क्रिकेट में रनों का अंबार

सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 8,586 रन बनाए. उनके नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका टेस्ट स्ट्राइक रेट 82.23 रहा, जो उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाता है.

10 - ODI में 100 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट

सहवाग ने 251 वनडे मैचों में 8,273 रन बनाए और उनका करियर स्ट्राइक रेट 104.33 रहा है. जो वनडे में शानदार माना जाता है. उनके नाम 15 वनडे शतक भी हैं

ये भी पढ़ें : विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड? 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले जान लें...

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में भारत का गोल्डन धमाका, निषाद कुमार ने रचा इतिहास, एक दिन में झटके 14 मेडल

Para asian games India medal: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित 14 पदक जीते. निषाद कुमार एक ही संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए, उन्होंने ऊंची कूद टी47 में 2.04 मीटर से अधिक की छलांग लगाकर नया खेल रिकॉर्ड बनाया, इससे पहले वह लंबी कूद में भी स्वर्ण जीत चुके थे. Tue, 20 Oct 2026 22:56:03 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T20:39:35+00:00

पति विक्की जैन के साथ फैजू की पार्टी में पहुंचीं अंकिता लोखंडे | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T20:40:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers