ये पेड़ है सेहत का खजाना! पत्तों से लेकर फूलों तक में भरे हैं औषधीय गुण, कई रोगों में देता है राहत
Health Tips: मध्य प्रदेश के खरगोन सहित निमाड़ में बड़ी ही आसानी से पाया जाने वाला सेमल का पेड़ आयुर्वेद में बहुत खास माना जाता है. आमतौर पर लोग इसे सिर्फ इसके बड़े फूलों और रुई जैसे फलों के कारण जानते हैं लेकिन इसके कांटे, छाल, बीज और जड़ भी कई बीमारियों में काम आते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, सेमल के सही उपयोग से त्वचा रोग, पेट की परेशानी, जलन और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ संतोष मौर्य लोकल 18 को बताते हैं कि सेमल को शाल्मली भी कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम बॉम्बैक्स सीइबा (Bombax Ceiba) है. आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों की खान माना गया है. इसके फूल, फल, छाल, बीज, जड़, लकड़ी और यहां तक कि कांटे भी दवा के रूप में उपयोग किए जाते हैं. यदि इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह शरीर की कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है.
कुछ मिनटों में गजब का ग्लो! घर पर बनाएं नैचुरल फेसपैक, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
Beauty Tips: चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन में नमी बनी रहे. अगर आपको दिन में बाहर जाना हो, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. चेहरा धोने के बाद तौलिये से जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





