पहलवान को हुआ नाचने का मन, 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' पर कमर हिला-हिलाकर किया डांस, बंद कर दिया कमेंट्स!
सोशल मीडिया पर फेमस होने का चस्का हर किसी को चढ़ा है. इस चक्कर में लोग किसी भी तरह फेमस होने के पीछे लगे हुए हैं. ऐसा ही एक हट्टे-कट्टे पहलवान ने भी किया. इंस्टाग्राम यूजर नम्मी मरुनायडू (@mr_world_nammimarunaidu) मिस्टर यूनिवर्स, मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर एशिया और मिस्टर इंडिया रह चुके हैं. उनकी बॉडी देखकर आपको उनसे डर लगने लगेगा. पर उन्हें डांस का भी शौक है. इस वजह से उन्होंने हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो तेरी दुल्हन सजाऊंगी गाने पर नाच रहे हैं. उनके डांसिंग का स्टाइल मजेदार है हालांकि, उनके लुक और स्टाइल के ऊपर इस गाने पर डांस करना जंच नहीं रहा है. शायद इसी वजह से खुद को ट्रोलिंग से बचाने के लिए उन्होंने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया. उनके वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
देसी गर्ल ने लहंगा पहनकर हरियाणवी गाने पर किया डांस, डीजे फ्लोर पर जमकर लगाए ठुमके, जमकर हुई तारीफ!
सोशल मीडिया पर आजकल एक लड़की का डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम यूजर साक्षी दलाल (@sakshidalal.21) एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो अक्सर डांस वीडियोज पोस्ट करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हरियाणवी गाने 'फॉर्च्यूनर' पर नाचती नजर आ रही हैं. उनके डांस को देखकर लोग भी झूमने लग रहे हैं. उनका लहंगा भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. साक्षी डीजे फ्लोर पर हैं और उन्होंने गाने पर जमकर ठुमके लगाए. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)




