Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, अब ये हैं आपके शहर में दाम
Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है. क्रूड की कीमतें किसी दिन कम तो किसी दिन बढ़ जाती हैं. गुरुवार को भी इनमें बदलाव देखने को मिला. इस दौरान डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली. ऑयल प्राइस डॉट कॉम से मिले डेटा के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 के डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.22 डॉलर यानी 0.34 प्रतिशत उछाल के साथ 65.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.20 डॉलर यानी 0.28 फीसदी तेजी के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव
इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए दाम जारी करती हैं जो उसी समय से लागू हो जाते हैं. तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से ईंधन के दाम तय करती हैं. जिसमें सेस-वैट के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होता है.
दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में तेल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.90 | 92.48 |
बाबर आजम की बैटिंग पोजीशन बदलने पर शादाब खान ने क्यों दी सफाई, कहा- ‘टीम का मैसेज हर खिलाड़ी को साफ है’
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को नामीबिया के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए न भेजे जाने पर उठे विवाद पर टीम के उप-कप्तान शादाब खान ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस फैसले को बाबर की ‘बेइज्जती’ बताए जाने की बातों को खारिज करते हुए कहा कि यह टीम की …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News


















