Responsive Scrollable Menu

शिवाजी जयंती- पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़, 20 घायल:रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा, महिलाएं और बच्चे फंस गए थे

पुणे के जुन्नर इलाके में बुधवार रात शिवनेरी किले पर भगदड़ मचने से 20 लोग घायल हो गए। ये सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किला पहुंचे थे। लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा से किले के अंदर जा रहे थे। रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा हो गई। फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सभी घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शिवाजी जयंती पर हर साल शिवनेरी किले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। भगदड़ की 4 तस्वीरें… जानिए शिवनेरी किले के बारे में, वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर शहर के पास स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला है। यह किला खासतौर पर इसलिए मशहूर है क्योंकि यहीं पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। किले में शिवाई देवी का मंदिर भी है, जिनके नाम पर शिवाजी महाराज का नाम रखा गया था। किले तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों से होकर जाना पड़ता है। अंदर जाने के सात दरवाजे हैं, जिनमें से हर एक दरवाजे का अपना नाम और महत्व है। किले के अंदर पानी के तालाब, सैनिकों के रहने के स्थान और शिवाजी महाराज के जन्मस्थान को आज भी देखा जा सकता है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… मराठा काल के 12 किले वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल: लिस्ट में सिंधु और शिवनेरी जैसे दुर्ग मराठा काल के 12 किलों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के 11 किले हैं। वहीं, तमिलनाडु का एक जिंजी किला भी सूची का हिस्सा है। सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने थे। महाराष्ट्र के 11 किलों में सिंधु और शिवनेरी जैसी किले शामिल हैं। रायगढ़ दुर्ग जहां छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था, भी इस सूची में है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO

चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO

Continue reading on the app

  Sports

पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर बना सकता है इन 3 राशियों को धनवान, खुलेंगे भाग्य के द्वार!

शुक्र (Shukra) को एक नक्षत्र से निकलकर दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करने के लिए 13-14 दिन का समय लगता है। ज्योतिष गणना के अनुसार मई 2026 में इस ग्रह का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होने वाला है। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों को इससे फायदा होगा। वहीं कुछ लोगों … Fri, 20 Feb 2026 00:05:43 GMT

  Videos
See all

Faridabad केमिकल ब्लास्ट, 2 की मौत, 40 से ज्यादा घायल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:15:01+00:00

US-Iran War : अब शनिवार को ईरान पर हमला होना तय हो गया? | Ali Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:09+00:00

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से तबाही | #shorts #viralvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:01+00:00

Petrol Pump Scam: पहले डलवाया Petrol, फिर कार लेकर फरार! CCTV Viral Video | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T22:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers