कुएं में अपने आप हिलने लगा पानी, नर्मदा में बोरिंग से फूटा झरना, कुदरत के दो रहस्यमयी नजारे वायरल
गुजरात के मोरबी और नर्मदा जिलों से कुदरत के दो ऐसे अनोखे नजारे सामने आए हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है. मोरबी के वीरपरडा गांव में एक कुएं का पानी अचानक अपने आप हिलोरे लेने लगा. इस रहस्यमयी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह जमीन में हल्के कंपन की वजह से हो सकता है. उधर नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा के नानी सिंगलोटी गांव में एक बोरिंग से अचानक झरने की तरह तेज दबाव के साथ पानी फूट पड़ा. माना जा रहा है कि लगातार बारिश और भूजल स्तर बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ है. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.
अब राष्ट्रपति भवन में लगेंगे पुरी रथ यात्रा के तीनों रथों के पहिए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी
भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के पहिए अब राष्ट्रपति भवन में लगाए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. तीनों पहियों को ओडिशा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के स्थायी प्रतीक के रूप में नई दिल्ली में स्थापित किया जाएगा. हर साल रथ यात्रा के बाद रथों को अलग कर दिया जाता है और अगले वर्ष नई लकड़ी से नए रथ बनाए जाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















