'स्कूल टाइम खुद खाता था, अब अपने बच्चों को लाता हूं', गाजीपुर में इस समोसे का इतना क्रेज, सिर्फ 5 रुपये पीस
Ghazipur Samosa Mishra Bazar : गाजीपुर के मिश्र बाजार में आकाश शर्मा के ठेले पर जैसे ही समोसे छनकर ट्रे में आते हैं, ग्राहक जुटने लगते हैं. महंगाई के दौर में जहां हर जगह एक समोसा 8 से 10 रुपये का मिल रहा है, यहां आज भी सिर्फ 5 रुपये में समोसा मिल जाएगा. करीब 200 लोग रोज यहां समोसे का स्वाद लेने पहुंचे हैं. बारिश और सर्दी के मौसम में यह संख्या और भी बढ़ जाती है. डिमांड बंपर है. आकाश शर्मा कहते हैं कि मैं हमेशा समोसे छानता ही रहता हूं. मोहित बताते हैं कि हम जब स्कूल में थे, तब भी यहीं समोसे खाते थे. आज अपने बच्चे को खिलाने लाते हैं.
पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की मौज, डीए बढ़कर 38 फीसदी हुआ, 1 अक्टूबर से खाते में आएगा ज्यादा पैसा
West Bengal DA Hike News: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दुर्गा पूजा का बड़ा तोहफा दिया है. एक अक्टूबर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है. वित्त विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस फैसले का फायदा लाखों शिक्षकों, पंचायत कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को मिलेगा. साथ ही दैनिक वेतन भोगियों की मजदूरी भी बढ़ाई गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






