Responsive Scrollable Menu

एमपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:तमिलनाडु में भारी बारिश जारी; केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा माइनस में

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सवाई माधोपुर में सोमवार अलसुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। मलारना डूंगर क्षेत्र के टापरी गुर्जर गांव में बिजली गिरने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। उत्तराखंड में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में रात का तापमान माइनस में पहुंच रहा है। वहीं, मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान करीब 11°C बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह, शाम और रात के समय ठंड में इजाफा हुआ है। राज्य के 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Continue reading on the app

फिजिकल हेल्थ- स्टूल में ब्लड आए तो इग्नोर न करें:हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें हेल्दी पूपिंग के 12 रूल्स

हमारे खानपान, दिनचर्या और पेट से जुड़ी परेशानियों का असर अक्सर स्टूल यानी मल में बदलाव के रूप में दिखाई देता है। कई बार लोग इन बदलावों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इसके कुछ संकेत शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारी का इशारा भी हो सकते हैं। स्टूल में ब्लड आना भी ऐसा ही एक संकेत है, जिसके पीछे बवासीर, डाइजेस्टिव सिस्टम में इंटरनल ब्लीडिंग, अल्सर, आंतों में सूजन या दूसरी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह आंतों के कैंसर से भी जुड़ा हो सकता है। चिंता की बात यह है कि शुरुआत में दिखने वाले इस लक्षण को नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। वहीं समय पर ध्यान देकर भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में हम स्टूल में ब्लड आने की समस्या पर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. रामराज वी. एन., सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, स्पर्श हॉस्पिटल, बेंगलुरु सवाल- स्टूल में ब्लड आने का क्या मतलब है? जवाब- इसका मतलब है कि पाचन तंत्र के किसी हिस्से में ब्लीडिंग हो रही है। इसे ऐसे समझिए- सवाल- स्टूल में ब्लड आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? जवाब- इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें बवासीर से लेकर आंतों की सूजन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। कुछ दवाओं के कारण भी ब्लीडिंग हो सकती है। सभी संभावित कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ऐसा भी हो सकता है कि ब्लड आंखों से दिखाई न दे, लेकिन स्टूल में मौजूद हो? जवाब- हां, ऐसा हो सकता है। इसे ‘ऑकल्ट ब्लड’ कहते हैं। इसमें स्टूल में ब्लड की मात्रा इतनी कम होती है कि वह आंखों से दिखाई नहीं देती। इसका पता स्टूल टेस्ट से लगाया जा सकता है। हालांकि, स्टूल में ऑकल्ट ब्लड मिलने का मतलब किसी बीमारी की पुष्टि होना नहीं है। इसके पीछे बवासीर, आंतों में सूजन, पॉलीप्स या पाचन तंत्र में ब्लीडिंग जैसी कई वजहें हो सकती हैं। सवाल- फिर कैसे पता चलता है कि स्टूल में ब्लड है? जवाब- इसके लिए फीकल ऑकल्ट ब्लड टेस्ट (FOBT) किया जाता है। इसमें स्टूल के सैंपल की जांच करके उसमें मौजूद ब्लड का पता लगाया जाता है, भले ही वह आंखों से दिखाई न दे। सवाल- डॉक्टर कब ये टेस्ट करवाने के लिए कहते हैं? जवाब- डॉक्टर इन स्थितियों में ये टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं- सवाल- क्या बिना दर्द के भी स्टूल में ब्लड आ सकता है? जवाब- हां, बिना दर्द के भी स्टूल में ब्लड आ सकता है। बवासीर, आंतों में पॉलीप्स या कोलोरेक्टल कैंसर जैसी कंडीशंस में ब्लीडिंग बिना दर्द के हो सकती है। इसलिए दर्द न होने पर भी स्टूल में ब्लड दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सवाल- स्टूल में ब्लड दिखाई दे तो क्या करना चाहिए? जवाब- इसे नजरअंदाज न करें। बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। ब्लड के रंग, मात्रा और साथ में दिखने वाले दूसरे लक्षणों पर ध्यान दें। डॉक्टर जरूरत के अनुसार स्टूल टेस्ट, ब्लड टेस्ट या अन्य जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। सवाल- स्टूल में ब्लड आने पर कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए? जवाब- स्टूल में एक बूंद भी ब्लड दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। खासतौर पर इन स्थितियों में तुरंत मेडिकल हेल्प लें- सवाल- स्टूल में ब्लड आने पर संभावित बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर कौन-से टेस्ट करते हैं? जवाब- डॉक्टर मरीज की पूपिंग हैबिट्स, दूसरे लक्षणों और हेल्थ कंडीशंस के बारे में पूछते हैं। इसके बाद जरूरत के अनुसार ये जांच करा सकते हैं- डिजिटल रेक्टल एग्जाम: एनस और रेक्टम की जांच के लिए। एनोस्कोपी/प्रोक्टोस्कोपी: एनस और रेक्टम के निचले हिस्से की जांच के लिए। फ्लेक्सिबल सिग्मोइडोस्कोपी: बड़ी आंत के निचले हिस्से की अंदरूनी जांच के लिए। स्टूल टेस्ट: स्टूल में छिपे ब्लड का पता लगाने के लिए। कोलोनोस्कोपी: पूरी बड़ी आंत की जांच के लिए। अपर एंडोस्कोपी: पेट या छोटी आंत के शुरुआती हिस्से में ब्लीडिंग की आशंका होने पर। सवाल- पेट से संबंधित इन बीमारियों के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? जवाब- इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसेकि- हालांकि, कुछ बीमारियां संक्रमण, आनुवंशिक कारणों या इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भी हो सकती हैं। सवाल- लाइफस्टाइल इन बीमारियों के लिए कैसे जिम्मेदार है? जवाब- खराब लाइफस्टाइल कई तरह से पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है, जैसेकि- सवाल- हेल्दी पूपिंग के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? जवाब- इसके लिए खानपान और रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव करना जरूरी है। कौन-से बदलाव इसमें मददगार हो सकते हैं, ग्राफिक में देखिए- कुल मिलाकर, स्टूल में ब्लड आना पाचन तंत्र में चल रही किसी अंदरूनी समस्या का संकेत है। इसलिए इसे मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि ब्लीडिंग की सही वजह का पता चल सके और जरूरत के मुताबिक इलाज शुरू किया जा सके। ***************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ……………… ये खबर भी पढ़ें फिजिकल हेल्थ- पेट दर्द को सिर्फ गैस न समझें:ये ‘पैंक्रियाटाइटिस’ हो सकता है, डॉक्टर से जानें इसका कारण, लक्षण, बचाव व सावधानियां पेट दर्द, मतली और उल्टी को लोग अक्सर गैस या अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार इसके पीछे ‘पैंक्रियाटाइटिस’ जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। यह पैंक्रियाज (अग्न्याशय) में होने वाली सूजन है। पैंक्रियाज भोजन को पचाने और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: राजनाथ की हुंकार मुनीर क्यों तिलमिला उठा ? | Pakistan | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:38:18+00:00

Raja Bhaiya Shastra Puja : विजयादशमी पर राजा भैया ने शस्त्र पूजा के बाद दिया बड़ा बयान! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers