Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 20 October 2026: आज दशहरा और महानवमी का पावन पर्व, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 20 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 12:50 मिनट तक रहेगी. इस दिन पर शारदीय नवरात्रि का समापन हो जाएगा और दशमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. इसलिए, आज विजयदशमी यानी दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. आज दुर्गा माता का विसर्जन भी किया जाने वाला है. योगों की बात कि जाएं तो आज शूल योग और गण्ड योग रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त.

पढ़ें आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 20 October 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 20 अक्टूबर 2026
  • वार- मंगलवार
  • तिथि- आश्विन शुक्ल नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक उसके बाद दशमी तिथि होगी
  • नक्षत्र- श्रवण नक्षत्र शाम 06 बजकर 02 मिनट तक उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होगा
  • योग- शूल योग और गण्ड योग
  • करण- कौलव, तैतिल और गर करण
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा
  • दिशा शूल उपाय- घर से गुड़ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06.25 पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 43 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 20 अक्टूबर दोपहर 02:16 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 21 अक्टूबर को सुबह 01:39 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:32 मिनट से सुबह 05:21 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक
  • अमृत काल- सुबह 06:34 बजे से सुबह 08:20 मिनट तक

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल- दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक.
  • यम गण्डक- सुबह 09:20 मिनट से सुबह 10:46 मिनट तक
  • गुलिक काल- दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 01:37 मिनट तक
  • आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:46 बजे से सुबह 09:32 तक और रात 10:56 बजे से रात 11:46 बजे तक

आज के व्रत

महानवमी, दशहरा पूजा, शमी पूजा, नवरात्रि पूर्ण

विजयादशमी के नुस्खे

  • विजयादशमी के दिन घर के पूजा स्थान में दीपक जलाकर श्रीराम का स्मरण करें. आज के दिन शमी के पौधे की पूजा परंपरा के अनुसार करें. शमी वृक्ष को विजय और शुभता से जोड़कर देखा जाता है, इस दिन श्रद्धा के साथ शमी वृक्ष का पूजन किया जा सकता है. आज दीपक जला सकते हैं. भगवान श्रीराम का स्मरण करें और प्रार्थना करें- 'हे प्रभु, मेरे जीवन से नकारात्मकता दूर हो और मुझे सत्य तथा धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति मिले.
  • श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करें.
  • दशहरे के दिन किसी एक बुरी आदत को छोड़ने का संकल्प लें

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

SA VS AUS: 2 दिन में हुआ सिर्फ 43 ओवर का खेल, क्या रद्द हो जाएगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट?

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ग्केबेर्हा में खेला जा रहा है. ये मैच 18 अक्टूबर को शुरू हुआ था. मगर, बारिश के चलते मैच का मजा किरकिरा हो रहा है. 2 दिन का खेल हो चुका है और अब तक महज 43 ओवर ही फेंके गए हैं. ऐसे में अब अगर बचे हुए दिनों में भी बारिश आती है, तो ये मैच ड्रॉ हो सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आने वाले तीन दिनों में ग्केबेर्हा का मौसम कैसा रहने वाला है और वहां बारिश की कितनी संभावना जताई जा रही है.

SA VS AUS मैच में आगे कैसा रहने वाला है मौसम?

ग्केबेर्हा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का मजा बारिश ने खराब कर रखा है. दो दिन में महज 43 ओवर का खेल ही हो सका है. अब फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मंगलवार को भी ग्केबेर्हा में 49% बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच पर फिर असर पड़ेगा. हालांकि, अच्छी बात ये भी है कि मैच के आखिरी दो दिन बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे फैंस को एक्शन देखने को मिल सकता है.

20 अक्टूबर: तापमान 21 से 14 डिग्री, हवा 16 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 70%, बारिश की संभावना 49%

21 अक्टूबर: तापमान 23 से 15 डिग्री, हवा 32 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 56%, बारिश की संभावना 4%

22 अक्टूबर: तापमान 21 से 13 डिग्री, हवा 35 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 61%, बारिश की संभावना 7%

अब तक मैच में क्या हुआ?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित है. खराब मौसम के चलते 2 दिन में सिर्फ 43 ओवर का खेल हो पाया है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 43 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए हैं.

एडेन मार्करम 11, मार्कीस एकरमैन 6, मैथ्यू ब्रीट्जके 4, रयान रिकेल्टन 31 और डेविड मेडिंघम शून्य पर ही आउट हो गए. वहीं, कप्तान टेम्बा बावुमा 108 गेंदों पर 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. दूसरे छोर पर वियान मुल्डर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने अब तक कमाल की गेंदबाजी की है और 4 विकेट झटके हैं. वहीं, मिचेल स्टार्क के खाते में एक विकेट आया है.

ऑस्ट्रेलिया के पास है सीरीज में बढ़त

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला गया था, जिसे मेहमान कंगारू टीम ने 214 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था और इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. अब चूंकि, दूसरे टेस्ट मैच में बारिश के बादल मंडरा रहे हैं, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर दूसरा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ता है, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर सकती है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का गजब का दिखा क्रेज, T20I सीरीज शुरू होने से पहले ही SOLD OUT हुईं टिकट्स

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञान ओझा सिर्फ टीम इंडिया का सेलेक्शन ही नहीं करेंगे, उन्हें झगड़ा भी खत्म करना होगा, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये!

प्रज्ञान ओझा भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बीसीसीआई ने सेलेक्शन के अलावा एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. Tue, 20 Oct 2026 08:50:15 +0530

  Videos
See all

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers