ओडिशा: जेल अधीक्षक ने महिला कैदी के सोने के गहने गायब होने पर 1.9 लाख रुपये मुआवजा दिया
ओडिशा: जेल अधीक्षक ने महिला कैदी के सोने के गहने गायब होने पर 1.9 लाख रुपये मुआवजा दिया'वाशिंगटन से परमाणु समझौता करना तेहरान के लिए अच्छा', अमेरिका ने फिर दी ईरान को धमकी; जानें क्या बोलीं लैविट
US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है. दोनों देशों के बीच बीते मंगलवार (17 फरवरी) को परमाणु समझौते को लेकर जिनेवा में बातचीत हुई, लेकिन इस बातचीत में भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला. इसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का बयान समाने आया. उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि अमेरिका के साथ ईरान का परमाणु समझौता कर लेना उसके लिए बुद्धिमानी की बात होगी.
जानें ईरान को लेकर क्या बोली कैरोलिन लेविट?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि परमाणु समझौते को लेकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर विचार करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए कूटनीति पहला विकल्प है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लिए अमेरिका के साथ समझौता करना बुद्धिमानी होगी.
समझौता न होने की सूरत में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर लेविट ने कहा कि, "ईरान पर हमला करने के पक्ष में तर्क दिए जा सकते हैं. राष्ट्रपति ने कमांडर-इन-चीफ के रूप में ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत एक सफल अभियान चलाया था, जिसमें ईरान की परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था. राष्ट्रपति हमेशा से स्पष्ट रहे हैं कि ईरान या किसी भी अन्य देश के साथ, कूटनीति पहला विकल्प है, और ईरान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौता करना बुद्धिमानी होगी."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation


















